विजय के बेटे जेसन संजय की फिल्म 'सिग्मा' नई तारीख पर होगी रिलीज, इतना बढ़ा इंतजार
क्या है खबर?
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलापति विजय के बेटे जेसन संजय अपनी पहली निर्देशित फिल्म 'सिग्मा' को नई तारीख पर सिनेमाघरों में लेकर आएंगे। खबर है कि फिलहाल के लिए इसे अक्टूबर तक के लिए टाल दिया गया है। पहले फिल्म की रिलीज तारीख 31 जुलाई तय हुई थी, लेकिन उसी दौरान विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' भी रिलीज की तैयारी में थी। पिता-बेटे की फिल्मों के बीच होने वाले टकराव से बचने के लिए 'सिग्मा' को आगे खिसका दिया गया।
बदलाव
इन नई तारीख पर रिलीज होगी 'सिग्मा'
जेसन संजय की फिल्म 'सिग्मा' की नई तारीख का इंतजार फैंस काफी समय से कर रहे थे, जो अब खत्म हो गया है।
निर्माताओं ने एक पोस्टर के साथ ऐलान किया कि यह 2 अक्टूबर को गांधी जंयती के अवसर पर सिनेमाघरों में आएगी।
जेसन ने भी फिल्म का पोस्टर अपने इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए लिखा, '2 अक्टूबर को होने वाली इस धमाकेदार फिल्म के लिए तारीख नोट कर लें। 'सिग्मा' सिनेमाघरों में धूम मचाने के लिए तैयार है।'
टकराव
इस बार अजय देवगन होंगे सामने
विजय की फिल्म 'जन नायकन' के साथ तो 'सिग्मा' का टकराव टल गया था, लेकिन 2 अक्टूबर को इसका सामना करने के लिए बॉलीवुड से अजय देवगन आएंगे।
दरअसल, उसी दिन उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'दृश्यम 3' रिलीज होने के लिए तैयार है।
बता दें, लाइका प्रोडक्शंस के बैनर तले निर्मित फिल्म 'सिग्मा' में संदीप किशन मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। यह एक डकैती पर आधारित एक्शन थ्रिलर होने की उम्मीद है। इसका संगीत थमन एस ने तैयार किया है।