Loading...
श्वेता तिवारी की कोल्ड ड्रिंक के साथ निकल आया कॉकरोच, वीडियो शेयर कर दिखाई झलक
श्वेता तिवारी ने IAS तुकाराम मुंढे से पूछा सवाल

श्वेता तिवारी की कोल्ड ड्रिंक के साथ निकल आया कॉकरोच, वीडियो शेयर कर दिखाई झलक

Aug 20, 2026
11:16 am

क्या है खबर?

महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) कमिश्नर और 'असली सिंघम' कहे जाने वाले IAS तुकाराम मुंढे आजकल खराब खाना बेचने वालों पर जमकर कार्रवाई कर रहे हैं। इसी बीच अब टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने भी उनसे मदद मांगी है। श्वेता ने एक क्विक-कॉमर्स ऐप से कोल्ड ड्रिंक्स मंगवाई थीं, जिसके साथ कॉकरोच भी आ गया। घर में घूमते कॉकरोच का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर श्वेता ने IAS मुंढे को टैग किया और पूछा कि वो कहां हैं।

शिकायत

'क्या अब तुकाराम मुंढे को टैग करूं?

श्वेता ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कॉकरोच का वीडियो साझा करते हुए डिलीवरी प्लेटफॉर्म और महाराष्ट्र FDA प्रमुख तुकाराम मुंढे को टैग किया।

क्लिप में वो कहती नजर आईं, "और इसके साथ कॉकरोच भी आया है। ये देखिए, कॉकरोच पूरे घर में भाग रहा है। ये रहा छोटा सा। तो क्या हमें तुकाराम मुंढे जी को टैग करना चाहिए? मुंढे जी, अब हमारे घर पर कॉकरोच आ रहे हैं। आप कहां हैं, कृपया इस पर ध्यान दीजिए।"

प्रतिक्रिया

वीडियो देख भड़की जनता

श्वेता का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और लोग इस लापरवाही पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

कुछ मजाक में कह रहे हैं कि ऐप वालों ने मुफ्त में एक्स्ट्रा प्रोटीन भेज दिया है, वहीं ज्यादातर लोग इसे सीधे-सीधे सेहत के साथ खिलवाड़ बता रहे हैं।

यूजर्स ने तो फूड डिलीवरी ऐप को बैन करने की मांग तक कर दी है। उनका कहना है कि स्वच्छता को लेकर कड़े नियम होने बेहद जरूरी हैं।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो

ADVERTISEMENT

परिचय

नियम तोड़ने वालों पर सख्त IAS तुकाराम मुंढे

तुकाराम मुंढे महाराष्ट्र के कड़क IAS अधिकारी हैं, जो फिलहाल राज्य खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) के कमिश्नर हैं।

नियमों को ताक पर रखने वाले फूड आउटलेट्स पर वो लगातार सख्त कार्रवाई कर रहे हैं। उनकी इसी निडर कार्यशैली की वजह से सोशल मीडिया पर लोग उन्हें 'असली सिंघम' बुला रहे हैं और उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

इसी वजह से श्वेता ने भी अपना वीडियो शेयर करते हुए उनसे इस मामले पर संज्ञान लेने की गुहार लगाई है।

वर्कफ्रंट

इस शो में नजर आ रहीं श्वेता

काम के मोर्चे पर बात करें तो श्वेता इन दिनों रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स 2' में नजर आ रही हैं। इस शो में उनके साथ मल्लिका शेरावत, मुनव्वर फारुकी, रिया चक्रवर्ती, क्रिस्टल डिसूजा, रणवीर बरार और शालिनी पासी जैसी मनोरंजन जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हैं।

'द ट्रेटर्स 2' से रणवीर बरार, अभिषेक मल्हान और पारुल गुलाटी बाहर हो चुकी हैं। करण जौहर के इस शो में बाकी बाचे प्रतियोगियों के बीच खतरनाक लड़ाई देखने को मिलने वाली है।

ADVERTISEMENT