NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / पश्चिम बंगाल: चोरी के आरोप में 2 महिलाओं को अर्धनग्न कर पीटने का वीडियो आया सामने
    अगली खबर
    पश्चिम बंगाल: चोरी के आरोप में 2 महिलाओं को अर्धनग्न कर पीटने का वीडियो आया सामने
    पश्चिम बंगाल के मालदा से सामने आए एक वीडियो में 2 महिलाओं को अर्धनग्न कर पीटा जा रहा है (तस्वीर- OneIndia.com)

    पश्चिम बंगाल: चोरी के आरोप में 2 महिलाओं को अर्धनग्न कर पीटने का वीडियो आया सामने

    लेखन आबिद खान
    Jul 22, 2023
    12:48 pm

    क्या है खबर?

    मणिपुर में महिलाओं को निर्वस्त्र कर परेड निकालने का मामले अभी थमा नहीं है कि इसी तरह का वीडियो अब पश्चिम बंगाल से सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में भीड़ 2 महिलाओं को अर्धनग्न कर पीटती नजर आ रही है।

    आरोप है कि ये दोनों महिलाएं चोरी कर रही थीं। वीडियो 19 जुलाई का बताया जा रहा है। घटना को लेकर अभी तक पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

    मालदा

    मालदा की बताई जा रही घटना

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये वीडियो मालदा के बामनगोला थाने के पाकुहाट का है। यहां हर मंगलवार को लगने वाले हाट में इन 2 महिलाओं को चोरी करने के आरोप में भीड़ ने पकड़ लिया और इसके बाद मारपीट शुरू हो गई।

    3 मिनट 27 सेकंड के इस वीडियो में भीड़ महिलाओं के बाल पकड़कर खींच रही है और चप्पल-जूतों से मारपीट कर रही है। पीछे से 'अब मत मारो' जैसी आवाज भी आ रही है।

    पुलिस

    वीडियो पर पुलिस का क्या कहना है?

    पुलिस का कहना है कि उन्हें घटना की जानकारी वीडियो सामने आने के बाद ही मिली है।

    पुलिस के मुताबिक, ''घटना 3 से 4 दिन पहले मालदा के पाकुहाट इलाके में हुई। स्थानीय महिला व्यापारियों ने चोरी के संदेह में 2 महिलाओं को पकड़ा और पिटाई कर दी। बाद में दोनों महिलाएं इलाके से चली गईं और पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई। व्यापारियों ने भी इस संबंध में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है।"

    ममता

    भाजपा ने साधा मुख्यमंत्री पर निशाना

    ये वीडियो बंगाल भाजपा के केंद्रीय सह प्रभारी अमित मालवीय ने ट्वीट किया है।

    उन्होंने कहा, 'यह खौफनाक घटना 19 जुलाई की सुबह घटी। महिला सामाजिक रूप से हाशिए पर रहने वाले समुदाय से थी और एक उन्मादी भीड़ उसके खून के लिए तरस रही थी। यह एक ऐसी त्रासदी थी, जिससे ममता बनर्जी का दिल 'टूट' जाना चाहिए था और वह केवल अपमानजनक होने के बजाय कार्रवाई कर सकती थीं, क्योंकि वह बंगाल की गृह मंत्री भी हैं।'

    घटना

    लॉकेट चटर्जी ने घटना पर जताया दुख

    भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी ने ट्वीट किया, 'यह राज्यों की बात नहीं है कि क्या मणिपुर या पश्चिम बंगाल, इस देश की हर बेटी राजनीति, जाति और पंथ की परवाह किए बिना सम्मान की हकदार है। पश्चिम बंगाल के मालदा में महिलाओं पर कैसे हमला किया जाता है, इसके चौंकाने वाले और भयावह दृश्य हैं।'

    बता दें कि चटर्जी को पहले एक बंगाल में महिलाओं पर हिंसा पर बात करते हुए कैमरे पर रोते हुए देखा गया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    पश्चिम बंगाल
    ममता बनर्जी
    भाजपा समाचार

    ताज़ा खबरें

    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव
    असम में विदेशी बताकर लोगों को जबरन बांग्लादेश भेजे जाने के मामले क्या हैं? असम

    पश्चिम बंगाल

    'द केरल स्टोरी': पश्चिम बंगाल के सिनेमाघरों में रिलीज हुई अदा शर्मा की फिल्म  द केरला स्टोरी फिल्म
    पश्चिम बंगाल: मुर्शिदाबाद में TMC नेता के कार्यालय पर चला बुलडोजर, कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई तृणमूल कांग्रेस
    पश्चिम बंगाल: कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी की विवादित टिप्पणी, प्रधानमंत्री मोदी को 'पगला' कहा अधीर रंजन चौधरी
    'द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल' को लेकर बवाल, निर्देशक को कोलकाता पुलिस ने भेजा कानूनी नोटिस बॉलीवुड समाचार

    ममता बनर्जी

    पश्चिम बंगाल: वंदे भारत एक्सप्रेस के कार्यक्रम में नाराज दिखीं ममता बनर्जी, मंच पर नहीं गईं पश्चिम बंगाल
    पश्चिम बंगाल में नहीं हुई वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी, रेलवे ने जांच के बाद कहा पश्चिम बंगाल
    ममता बनर्जी का विवादित कार्टून साझा करने वाले प्रोफेसर को 11 साल बाद किया गया बरी पश्चिम बंगाल
    BBC कार्यालय पर छापा: ममता बनर्जी बोलीं- एक दिन देश में मीडिया नहीं बचेगा  BBC

    भाजपा समाचार

    गीता प्रेस को मिला गांधी शांति पुरस्कार, कांग्रेस बोली- ये गोडसे को सम्मान देने जैसा  केंद्र सरकार
    तेलंगाना: भाजपा सांसद ने सरकारी फंड से बनवाया घर, बेटे की शादी की; मानी अपनी गलती तेलंगाना
    मणिपुर हिंसा: भाजपा विधायकों ने अपनी ही सरकार के खिलाफ प्रधानमंत्री को लिखा पत्र, फिर मुकरे मणिपुर
    बिहार: भाजपा ने विपक्षी एकता पर तंज कसता बैनर लगाया, राहुल गांधी को बताया 'देवदास' राहुल गांधी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025