UIDAI का बड़ा खुलासा, आधार के नए डिजाइन को बताया फर्जी
देश
हाल ही में सोशल मीडिया पर आधार कार्ड के नए डिजाइन को लेकर काफी चर्चा थी, लेकिन सरकार ने अब साफ कर दिया है कि ऐसा कुछ भी नहीं हो रहा है। आधार के सुरक्षा फीचर्स को अपग्रेड करने और डाटा लीक रोकने के दावों के साथ जो पोस्ट्स वायरल हुए, वे सब निराधार अफवाहें हैं। अधिकारियों ने साफ किया है कि अगर आधार में कोई बदलाव या अपडेट होता है, तो उसकी जानकारी UIDAI सीधे देगा, न कि सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले किसी भी फॉरवर्ड मैसेज से।
आधार जन्मतिथि का प्रमाण नहीं- UIDAI
UIDAI ने एक बार फिर सबको याद दिलाया है कि आधार भले ही आपकी पहचान साबित करने के लिए एक अहम दस्तावेज हो, लेकिन इसे आपकी जन्मतिथि का प्रमाण नहीं माना जाता। इसलिए अगर कहीं आपको अपनी जन्मतिथि की पुष्टि करनी पड़े, तो आधार के साथ-साथ दूसरे ज़रूरी दस्तावेज भी अपने पास तैयार रखें।