NALSAR विवाद: BCI चेयरमैन को हटाने की मांग पर 'कानूनी कॉकरोचों' का दिल्ली में हल्ला बोल
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) आज दिल्ली में होने वाले एक प्रदर्शन को अपना समर्थन दे रही है। इस प्रदर्शन को ऑल इंडिया यंग एडवोकेट्स एसोसिएशन ने बुलाया है।
यह संगठन बार काउंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन मनन मिश्रा को पद से हटाने की मांग कर रहा है। दरअसल, मिश्रा ने NALSAR के लॉ ग्रेजुएट्स को वकील के तौर पर रजिस्ट्रेशन कराने से रोक दिया था। यह कदम तब उठाया गया जब छात्रों ने अपने कन्वोकेशन में मुख्य अतिथि के तौर पर भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत को बुलाए जाने का विरोध किया था।
CJP के सदस्यों ने प्रदर्शन के लिए दिया समर्थन
CJP के सदस्य अभिजित दिपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका ने इस प्रदर्शन को अपना समर्थन दिया है। सौरभ दास ने कहा कि वे हर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन के साथ हैं, जो 'पद पर बैठे लोगों की जवाबदेही तय करता है और उनके काम के लिए उच्च मानदंड स्थापित करता है'।
वहीं, आशुतोष रांका ने लिखा, "कानूनी कॉकरोच एकजुट हों"।
कॉकरोच जनता पार्टी की कानूनी मामलों की प्रमुख रत्ना सिंह ने भी इस प्रदर्शन का समर्थन करते हुए कहा कि सार्वजनिक अधिकारियों को जवाबदेह ठहराना बेहद अहम है। यह प्रदर्शन सुबह 10 बजे बार काउंसिल ऑफ इंडिया के दफ्तर के बाहर शुरू होगा।