तेलंगाना में बेरहम ड्राइवर की करतूत, शख्स को 2 किलोमीटर तक कार के बोनट पर घसीटा
देश
तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में सड़क पर हुए विवाद ने तब खतरनाक मोड़ ले लिया जब एक व्यक्ति को कार के बोनट पर करीब 2 किलोमीटर तक घसीटा गया। यह घटना तब शुरू हुई जब एक कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।
जब मोटरसाइकिल सवार ने कार चालक से बात करने की कोशिश की, तो वह भागने लगा। जिलानी ने कार को रोकने के लिए उसके सामने खड़े हो गए, लेकिन ड्राइवर रुका नहीं और उन्हें बोनट पर घसीटते हुए भाग निकला।
पीड़ित अस्पताल में भर्ती, पुलिस जांच में जुटी
इस हैरान कर देने वाली वारदात को देखकर आसपास के लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश की। कार बालापुर चौरास्ता से मंदामल्लाम्मा चौरास्ता की तरफ तेजी से भागती रही, जहां ड्राइवर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया।
मोटरसाइकिल सवार युवक फैजल को चोटें आई हैं और उनका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस अब CCTV फुटेज और इस वायरल वीडियो की मदद से आरोपी की तलाश में जुटी है।