Loading...
हमलावरों के निशाने पर थे सलमान खान, अमिताभ-आमिर के घर की भी रेकी की- रिपोर्ट
हमलावरों ने पहले टाइगर श्रॉफ की जगह सलमान खान पर हमले की योजना बनाई थी

हमलावरों के निशाने पर थे सलमान खान, अमिताभ-आमिर के घर की भी रेकी की- रिपोर्ट

लेखन आबिद खान
Oct 21, 2026
10:42 am

क्या है खबर?

मुंबई में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पता चला है कि हमलावरों के निशाने पर टाइगर नहीं, बल्कि सलमान खान थे। हमलावरों ने सलमान के घर की रेकी भी की थी। हालांकि, उनकी भारी सुरक्षा देखकर उन्होंने योजना बदल ली। इसके अलावा हमलावरों ने अमिताभ बच्चन, आमिर खान और अक्षय कुमार के घर की भी रेकी की थी। इनकी सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए टाइगर पर हमला किया गया।

रिपोर्ट

हमलावरों के लिए 'आसान निशाना' थे टाइगर

हिंदुस्तान टाइम्स ने मुंबई पुलिस सूत्रों के हवाले से बताया कि टाइगर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के लिए दूसरा विकल्प और एक 'आसान निशाना' थे।

हमलावरों ने सलमान के घर की रेकी की थी, लेकिन वहां की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था ने उन्हें योजना बदलने पर मजबूर कर दिया। इसके बाद गिरोह ने एक अपेक्षाकृत 'आसान लक्ष्य' के तौर पर टाइगर को निशाना बनाया, क्योंकि उन्हें पुलिस सुरक्षा नहीं मिली हुई है।

फुटबॉल

सोशल मीडिया के जरिए टाइगर की गतिविधियों पर रखी नजर

रिपोर्ट के मुताबिक, गिरोह ने टाइगर पर नजर रखना शुरू की। इस दौरान फैंस के सोशल मीडिया पोस्ट्स से गिरोह को पता चला कि टाइगर हर रविवार को जुहू के पुष्पा नरसी मैदान में फुटबॉल खेलते हैं, तो उन पर हमला करने की योजना बनाई गई।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि पिस्तौल से लैस हमलावरों ने कुछ देर तक टाइगर पर नजर रखी और जैसे ही उनकी कार गेट से निकली, उन्होंने गोलियां चला दीं।

ADVERTISEMENT

मुंबई

एक महीने पहले मुंबई आए थे आरोपी

कोटा पुलिस के मुताबिक, आरोपियों को करीब एक महीने पहले मुंबई भेजा गया था। उनका निशाना कोई बड़ा अभिनेता था, लेकिन सुरक्षा को देखते हुए ऐसा संभव न हुआ।

हमलावर एक रिक्शा चालक से जानकारी लेकर 11 अक्टूबर को भी जुहू मैदान पहुंचे, लेकिन टाइगर उस दिन फुटबॉल खेलने नहीं आए।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, 11 अक्टूबर को आरोपियों ने संभवतः रेकी की थी, क्योंकि उन्हें हथियार लगभग एक सप्ताह बाद 17 अक्टूबर को मिले थे।

ADVERTISEMENT

गिरफ्तारियां

4 और लोग गिरफ्तार

इस बीच दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और मुंबई क्राइम ब्रांच ने हथियार सप्लाय करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। दिल्ली पुलिस ने 2 महिलाओं समेत 4 और लोगों को गिरफ्तार किया है। इन्होंने हथियार सप्लाय किए थे।

आरोपियों की पहचान हरियाणा के सोनीपत जिले के कुणाल (21), सुमित (19) और उत्तर प्रदेश की राधा (23) और बबीता (23) के रूप में हुई है।

इससे पहले गोलीबारी करने वाले 3 हमलावर पकड़े जा चुके हैं।

ADVERTISEMENT