गुजरात में FDCA की बड़ी कार्रवाई, 35 लाख रुपये से ज्यादा का मिलावटी घी-तेल जब्त
गुजरात के खाद्य एवं औषधि नियंत्रण प्रशासन (FDCA) ने सूरत की एक फैक्ट्री और डीसा की कुछ फर्मों पर बड़ी कार्रवाई की है। इस छापेमारी में करीब 35 लाख रुपये का संदिग्ध मिलावटी घी और तेल जब्त किया गया। स्वास्थ्य मंत्री प्रफुल्ल पानसेरिया ने लोगों की सेहत को सुरक्षित रखने के लिए ये छापेमारी करने के आदेश दिए थे।
सूरत फैक्ट्री से 5,157 लीटर मिलावटी घी जब्त
सूरत में अधिकारियों को एक फैक्ट्री मिली, जहां 'श्री अनमोल रतन काउ घी' नाम से संदिग्ध मिलावटी घी बनाया जा रहा था। अधिकारियों ने इस फैक्ट्री से 5,157 लीटर घी के अलावा बड़ी मात्रा में पामोलिन और सोयाबीन तेल भी जब्त किया। वहीं, डीसा में भी 987 लीटर संदिग्ध मिलावटी घी जब्त किया गया है। सभी नमूनों को जांच के लिए भेज दिया गया है। मंत्री प्रफुल्ल पानसेरिया ने साफ चेतावनी दी है कि जो भी लोगों की सेहत से खिलवाड़ करेगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।