ओडिशा में जाखपुरा स्टेशन के पास चेन्नई सेंट्रल-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस के 3 डिब्बे पटरी से उतरे
क्या है खबर?
ओडिशा के जाजपुर जिले में गुरुवार सुबह रेल हादसे की खबर आई है। यहां के जाखपुरा रेलवे स्टेशन के पास चेन्नई सेंट्रल-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस ट्रेन पटरी से उतर गई। हादसा सुबह 8:51 बजे हुआ है। ट्रेन के 3 डिब्बे पटरी से उतरे हैं। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप गया। हालांकि, किसी के हताहत और घायल होने की सूचना नहीं है। रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। हादसे के कारणों की जांच जारी है।
हादसा
रेल लाइन को बंद किया गया
रेलवे अधिकारी ने बताया कि चेन्नई से पश्चिम बंगाल के न्यू जापाईगुड़ी जाने वाली ट्रेन का एक वातानुकूलित कोच और 2 जनरल कोच पटरी से उतरे हैं। स्थिति का जायजा लेने के लिए भद्रक से तुरंत एक बचाव और पुनर्स्थापन दल को मौके पर भेजा गया है। अधिकािरियों ने दावा किया है कि प्रभावित यात्रियों के लिए उचित व्यवस्था की गई है और प्रभावित लाइन को बंद कर दिया गया है।
घटना
रेल की रफ्तार कम होने से बड़ा हादसा टला
घटना के बाद ट्रेन में सवार यात्रियों का कहना है कि घटना के समय ट्रेन की रफ्तार कम थी, जिससे ट्रेन के पटरी से उतरने का ज्यादा असर नहीं दिखा औऱ बड़ी घटना टल गई। मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि जिस लाइन से ट्रेन गुजर रही थी, उसी लाइन पर आगे काम चल रहा था। हादसे की कारणों की जांच के लिए टीम का गठन किया गया है।
ट्विटर पोस्ट
ओडिशा में ट्रेन पटरी से उतरी
ओडिशा के जाखपुरा स्टेशन के पास चेन्नई एक्सप्रेस पटरी से उतरीpic.twitter.com/8SRc11BcVc
— Gajendra Ricky singh (@Gajendrarickyy) February 5, 2026