NEET छात्र ने 'सॉरी आई-अप्पा...अगले जन्म में डॉक्टर बनूंगा' लिखकर दी जान
देश
छत्रपति संभाजीनगर में एक 19 वर्षीय NEET अभ्यर्थी सूरज सुभाष शिंदे ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है। वह वैजापुर तालुका का रहने वाला था। उसे उसके परिवार वालों ने पढ़ाई के कमरे में फंदे से लटका पाया।
परिवार के सदस्य एक धार्मिक कार्यक्रम से लौटने पर यह सब देखा। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
शिंदे ने छोड़ा माफीनामा, पुलिस जांच में जुटी
पुलिस के मुताबिक, सूरज ने अपने माता-पिता के लिए एक माफीनामा छोड़ा था। उस नोट में लिखा था, "सॉरी आई और अप्पा... अगली जिंदगी में मैं जरूर आपके लिए डॉक्टर बनूंगा।"
इस 19 वर्षीय NEET अभ्यर्थी की मौत से खंडला गांव के लोग गहरे सदमे में हैं और गम में डूबे हुए हैं। पुलिस ने इस मामले में आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया है और अब आगे की जांच में जुटी है।