दिल्ली अग्निकांड में 9 लोगों मौत पर प्रधानमंत्री मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान
देश
दिल्ली के शाहदरा जिले में हुए एक दर्दनाक अग्निकांड में 9 लोगों की मौत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मृतकों के परिजनों के लिए 2 लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान किया है। उन्होंने प्रभावित परिवारों के प्रति भी अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। यह आग विवेक विहार इलाके की एक 4 मंजिला रिहायशी इमारत में सुबह के वक्त लगी थी।
घायलों को मिलेंगे 50,000 रुपये, बचाव कार्य में मुश्किलें
घायलों को भी 50,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। दमकलकर्मियों को आग बुझाने और अंदर फंसे लोगों तक पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दरअसल, इमारत के दोनों ओर फ्लैट बने होने के कारण बचाव अभियान में बहुत बाधाएं आईं। दुखद यह रहा कि मरने वालों में एक डेढ़ साल का मासूम बच्चा भी शामिल था। घंटों तक आग बुझाने के बाद जब उस पर पूरी तरह काबू पा लिया गया, तब कहीं जाकर बच्चे की तलाश शुरू हो सकी।