मुंबई की भीड़भाड़ वाली लोकल ट्रेन में मामूली बात पर विवाद, युवक की चाकू मारकर हत्या
क्या है खबर?
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई की भीड़भाड़ वाली लोकल ट्रेन में मंगलवार रात को एक 22 वर्षीय युवक को मामूली बात पर विवाद के बाद चाकू मार दिया गया। घटना रात 10 बजे प्रथम श्रेणी के कोच में दरवाजे को बंद करने के लिए हुई है। मृतक युवक की पहचान मयंक लोहार के रूप में हुई है, जबकि आरोपी हमला रोशन सुवर्णा (32) है। पुलिस ने आरोपी को बुधवार को कुर्ला से गिरफ्तार कर लिया है।
घटना
क्या है पूरा मामला?
मयंक और रोशन मंगलवार को तेज बारिश के बीच चर्चगेट-नालासोपारा जाने वाली लोकल ट्रेन के प्रथम श्रेणी कोच में यात्रा कर रहे थे। रात 10:42 बजे ट्रेन अंधेरी पहुंची, तभी मयंक ने बारिश के कारण कोच का दरवाजा बंद करने की कोशिश की, लेकिन रोशन ने मना कर दिया। इस बात पर झगड़ा हो गया। बात बढ़ने पर रोशन ने चाकू निकालकर मयंक के पेट में घोंप दिया और बोरीवली पहुंचने से पहले चलती ट्रेन से कूदकर फरार हो गया।
जांच
चलती ट्रेन में तड़पता रहा मयंक, किसी ने नहीं की मदद
गंभीर रूप से घायल मयंक चलती ट्रेन में तड़पता रहा। जब ट्रेन 11:04 बजे बोरीवली स्टेशन पहुंची, तब राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के जवान उसे मेडिकल रूम लेकर आए। यहां से उसे एंबुलेंस से कांदिवली स्थित शताब्दी अस्पताल भेजा गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी की तलाश शुरू हुई और वरिष्ठ रेलवे अधिकारियों ने मौके का दौरा किया। CCTV और अन्य सबूतों की मदद से आरोपी पकड़ा गया।
जांच
4 महीने पहले भी हुई थी ऐसी वारदात
मयंक ने फाइनेंस मार्केटिंग की पढ़ाई की थी और पिछले 9 महीनों से चकाला स्थित 'वेस्ट साइड' कंपनी में काम कर रहा था। वह रोजाना विरार से अंधेरी आता-जाता था। मयंक का परिवार मूलरूप से नेपाल का है। उसकी छह पीढ़ियां मुंबई में बसी हुई हैं। बता दें कि 4 महीने पहले भी बोरीवली स्टेशन के पास लोकल ट्रेन में हुए विवाद में एक यात्री की इसी तरह चाकू मारकर हत्या की गई थी।
ट्विटर पोस्ट
घटना का वीडियो
🚨 मुंबई 🚨
— Gulam Rasool Shaikh (@Gulam_085) June 24, 2026
लोकल ट्रेन के अंदर 22 वर्षीय युवक पर चाकू से हमला, घटना के बाद आरोपी कैमरे में कैद.#CaughtOnCamera#MumbaiNews #MumbaiLocalTrainpic.twitter.com/d1xZ6O8fD7