दुनिया ने प्रधानमंत्री मोदी को कहा बड़ा भाई, नेतन्याहू ने भारत के साथ बेहिसाब दोस्ती का किया दावा
भारत ने हाल ही में अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी को दुनियाभर से शुभकामनाएं मिली। इस दौरान इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भारत-इजरायल की दोस्ती को बेहिसाब बताया। वहीं, राष्ट्रपति हर्जोग ने भी भारत को बधाई दी। प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति हर्जोग को धन्यवाद देते हुए दोनों देशों के बीच बढ़ती साझेदारी की मजबूती पर जोर दिया।
विश्व नेताओं ने भारत के बढ़ते वैश्विक संबंधों पर जोर दिया
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री अल्बानीज, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, मालदीव के राष्ट्रपति मुइजू और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों जैसे कई विश्व नेताओं ने भी भारत की विकास यात्रा और उसके वैश्विक प्रभाव की सराहना करते हुए बधाई संदेश भेजे। यहां तक कि भूटान के प्रधानमंत्री त्शेरिंग तोबगे ने प्रधानमंत्री मोदी को अपना बड़ा भाई बताया और भविष्य में दोनों देशों के बीच और भी घनिष्ठ संबंधों की उम्मीद जताई। ये संदेश दिखाते हैं कि दुनियाभर में भारत के संबंध लगातार मजबूत होते जा रहे हैं।