जंगली सुअर के इंतजार में बिछाया जाल, फंस गया तेंदुआ; मचा हड़कंप
देश
केरलम के कन्नूर में गुरुवार सुबह एक तेंदुआ जंगली सुअर के जाल में फंस गया। यह जाल किसान रामचंद्रन ने अपनी फसलों को जंगली सुअरों से बचाने के लिए लगाया था। जब स्थानीय लोगों ने तेंदुए को जाल में फंसा देखा और अजीब आवाजें सुनीं, तो उन्होंने तुरंत वन विभाग को इसकी सूचना दी।
तेंदुए को बेहोश कर छुड़ाएंगे वन विभाग के अधिकारी
वन विभाग के अधिकारी तेंदुए को बेहोश करेंगे और फिर उसे सुरक्षित तरीके से छुड़ाएंगे। साथ ही, यह भी देखा जाएगा कि तेंदुआ जंगल में वापस जाने के लिए पूरी तरह स्वस्थ है या नहीं।
बता दें कि मलूर जंगल के किनारे पर है, इसलिए यहां जानवरों और किसानों के बीच टकराव आम बात है। अधिकारी इस बात की भी जांच कर रहे हैं कि यह जाल कैसे लगाया गया था, क्योंकि यह घटना केरल के खेती वाले इलाकों में इंसानों और वन्यजीवों के बीच बढ़ते टकराव को दिखाती है।