NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / मुंबई: मालेगांव बम धमाके के आरोपी का कोर्ट के बाहर प्रदर्शन, कहा- त्यागना चाहता हूं नागरिकता
    अगली खबर
    मुंबई: मालेगांव बम धमाके के आरोपी का कोर्ट के बाहर प्रदर्शन, कहा- त्यागना चाहता हूं नागरिकता
    मालेगांव बम धमाके के आरोपी समीर कुलकर्णी ने नागरिकता त्यागने की इच्छा जताई

    मुंबई: मालेगांव बम धमाके के आरोपी का कोर्ट के बाहर प्रदर्शन, कहा- त्यागना चाहता हूं नागरिकता

    लेखन गजेंद्र
    Sep 29, 2023
    03:50 pm

    क्या है खबर?

    महाराष्ट्र के मालेगांव बम धमाके के एक आरोपी ने मुकदमे के सालों से लंबित होने से तंग आकर कोर्ट के सामने प्रदर्शन किया और भारतीय नागरिकता त्यागने की इच्छा जताई।

    NDTV के मुताबिक, धमाके के आरोपियों में शामिल समीर कुलकर्णी ने मुंबई सेशन कोर्ट के बाहर 'ना-लायक भारतीय' का बोर्ड लेकर प्रदर्शन किया।

    कुलकर्णी पुणे में रहते हैं और सुनवाई के लिए कोर्ट आते हैं। उनका कहना है कि 15 साल हो गए, लेकिन मामला खत्म नहीं हुआ।

    नाराजगी

    कुलकर्णी ने क्या कहा?

    रिपोर्ट के मुताबिक, कुलकर्णी ने कहा कि वह मामले में पूरी तरह निर्दोष हैं और उनको अवैध तरीके से गिरफ्तार कर हिरासत में रखा गया है।

    उन्होंने आरोप लगाया कि उनको शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया और वह 15 साल से अपने अधिकारों और प्रतिष्ठा की रक्षा नहीं कर पा रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि वह इस व्यवस्था में न्याय पाने में सक्षम नहीं है, इसलिए अपनी भारतीय नागरिकता त्यागना चाहते हैं।

    घटना

    क्या है मामला?

    उत्तरी महाराष्ट्र में मुंबई से करीब 200 किलोमीटर दूर स्थित मालेगांव में 29 सितंबर, 2008 को एक मस्जिद के बाहर मोटरसाइकिल में विस्फोटक लगाकर धमाका किया गया था।

    धमाके में करीब 6 लोगों की मौत हुई थी और 100 से अधिक लोग घायल हुए थे। मामले की जांच 2011 में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को दी गई थी।

    मामले में CrPC 313 के तहत आरोपियों के बयान दर्ज नहीं हुए हैं। मामले में सुनवाई 3 अक्टूबर को है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    महाराष्ट्र
    मालेगांव

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025

    महाराष्ट्र

    फर्स्टक्राई के CEO सुपम महेश्वरी की कितनी है संपत्ति? पुणे
    ऐश्वर्या की आंखों पर टिप्पणी कर बुरे फंसे महाराष्ट्र के मंत्री, महिला आयोग ने थमाया नोटिस ऐश्वर्या राय
    कई राज्यों में किसानों का प्रदर्शन, मुआवजे और प्याज से निर्यात शुल्क हटाने की मांग पंजाब
    महाराष्ट्र: भंडारा के आश्रम स्कूल में संदिग्ध विषाक्त भोजन खाकर 30 बच्चे बीमार, अस्पताल में भर्ती देश

    मालेगांव

    भाजपा उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा किन मामलों में हैं आरोपी और किन मामलों से हुईं बरी, जानिये मुंबई
    साध्वी के खिलाफ कोर्ट पहुंचा मालेगांव धमाके का पीड़ित परिवार, चुनाव लड़ने से रोकने की मांग दिग्विजय सिंह
    साध्वी प्रज्ञा ने किया शहादत का अपमान, कहा- हेमंत करकरे को मिली कर्मों की सजा भारतीय जनता पार्टी
    साध्वी प्रज्ञा की उम्मीदवारी पर अदालत ने नहीं लगाई रोक, कहा- चुनाव आयोग करें फैसला भारतीय जनता पार्टी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025