NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    जम्मू-कश्मीर
    क्राइम समाचार
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस वैक्सीन
    लखीमपुर रेप-हत्याकांड
    हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (LCH)
    भू-धंसाव
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / महाराष्ट्र सरकार ने हटाई सभी कोरोना संबंधित पाबंदियां, मास्क भी जरूरी नहीं
    देश

    महाराष्ट्र सरकार ने हटाई सभी कोरोना संबंधित पाबंदियां, मास्क भी जरूरी नहीं

    महाराष्ट्र सरकार ने हटाई सभी कोरोना संबंधित पाबंदियां, मास्क भी जरूरी नहीं
    लेखन भारत शर्मा
    Mar 31, 2022, 06:54 pm 1 मिनट में पढ़ें
    महाराष्ट्र सरकार ने हटाई सभी कोरोना संबंधित पाबंदियां, मास्क भी जरूरी नहीं
    महाराष्ट्र सरकार ने हटाई सभी कोरोना संबंधित पाबंदियां।

    कोरोना वायरस महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित रहे महाराष्ट्र में लगातार कम होते मामलों को देखते हुए उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली सरकार ने आगामी 2 अप्रैल से राज्य में लागू सभी कोरोना संबंधित पाबंदियों को हटाने का निर्णय किया है। इतना ही नहीं सरकार ने मास्क को भी स्वैच्छिक बना दिया है। इसका मतलब है अब राज्य में लोगों के लिए मास्क अनिवार्य नहीं होगा और वह अपनी इच्छा से मास्क लगाने या न लगाने का निर्णय कर सकेंगे।

    महाराष्ट्र सरकार ने आपदा प्रबंधन और महामारी अधिनियम को वापस लिया

    हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की अध्यक्षता में हुई महाराष्ट्र कैबिनेट की बैठक में घटते कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए राज्य में कोविड-19 प्रबंधन के लिए लागू आपदा प्रबंधन और महामारी अधिनियम को वापस लेने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही राज्य में लागू सभी कोरोना संबंधित पाबंदियों को भी खत्म कर दिया गया है। इतना ही सार्वजनिक स्थानों पर मास्क की अनिवार्यता भी हटाई गई है।

    आवास मंत्री ने ट्वीट कर दी जानकारी

    महाराष्ट्र के आवास मंत्री जितेंद्र आव्हाड ने ट्वीट कर सरकार के निर्णय की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा, 'राज्य कैबिनेट ने राज्य में सभी कोविड-19 प्रतिबंधों को हटा दिया है। गुड़ी पड़वा, बाबासाहेब अम्बेडकर जयंती, रमजान समारोह बिना किसी प्रतिबंध के अनुमति दी जाएगी।' इसी तरह मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से कहा गया है कि राज्य में लागू सभी पाबंदियों को हटा लिया गया है। नए नियम 2 अप्रैल से लागू होंगे।

    स्वास्थ्य मंत्री ने लोगों से की मास्क लगाने की अपील

    महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि नए नियमों के तहत सार्वजनिक परिवहन, मॉल, थिएटर जैसे सार्वजनिक स्थानों पर यात्रा करने के लिए पूरी तरह से वैक्सीनेशन की आवश्यकता नहीं होगी। इसी तरह मास्क पहनना भी स्वैच्छिक कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि भले ही सरकार ने सभी प्रतिबंधों में ढील दे दी है, लेकिन वह जनता से भीड़ और सार्वजनिक क्षेत्रों में मास्क का उपयोग करने की अपील कर रहे हैं।

    केंद्र सरकार ने भी किया था ऐलान

    बता दें कि केंद्र सरकार ने 23 मार्च को सभी राज्यों को पत्र लिखकर 31 मार्च से कोरोना संबंधित सभी पाबंदियों को खत्म करने के लिए कहा था। उस दौरान राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) और केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा था कि वैश्विक महामारी के कम होते प्रकोप को देखते हुए अब पाबंदियों को लागू करने की कोई आवश्यकता नहीं है। हालांकि, सरकार ने सार्वजनिक स्थानों पर मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग को अनिवार्य रखा था।

    केंद्र ने राज्यों को अपने स्तर पर निर्णय लेने की दी थी छूट

    केंद्र सरकार ने कहा था कि रोग की प्रकृति पर नजर रखनी होगी और जहां भी मामलों की संख्या में बढ़ोतरी होगी तो सम्बंधित राज्य और केंद्र शासित प्रदेश रोकथाम के लिए केंद्रीय स्वास्थ मंत्रालय के निर्देशानुसार स्थानीय स्तर पर निर्णय ले सकेंगे।

    न्यूजबाइट्स प्लस (जानकारी)

    महाराष्ट्र में बुधवार को संक्रमण के 119 नए मामले सामने आए हैं और दो मरीजों की मौत हुई है। राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 78,73,841 हो गई और इनमें से 1,47,782 की मौत हो चुकी है। राज्य में 939 सक्रिय मामले हैं। इसी तरह भारत में 1,225 नए मामले सामने आए और 28 मरीजों की मौत हुई। देश में कुल संक्रमितों की संख्या 4,30,24,440 है। इनमें से 5,21,129 की मौत हुई है। सक्रिय मामलों की संख्या 14,307 रह गई।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    महाराष्ट्र
    उद्धव ठाकरे
    कोरोना वायरस
    महामारी

    ताज़ा खबरें

    सिद्धार्थ-कियारा की शादी की तस्वीरें आईं सामने, दोनों ने बोला- अब पर्मानेंट बुकिंग हो गई सिद्धार्थ मल्होत्रा
    सिद्धार्थ मल्होत्रा एक फिल्म के लिए लेते हैं इतने करोड़ रुपये, जानिए गाड़ियों का कलेक्शन सिद्धार्थ मल्होत्रा
    बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी: रविचंद्रन अश्विन के खिलाफ कैसा रहा है डेविड वार्नर का प्रदर्शन? डेविड वार्नर
    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: पहले टेस्ट की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  टेस्ट क्रिकेट

    महाराष्ट्र

    रिलायंस जियो ने देश के 10 और शहरों में शुरू की ट्रू 5G सेवा रिलायंस जियो
    महाराष्ट्र: कांग्रेस में कलह बढ़ी, बालासाहेब थोराट ने दिया विधायक दल के नेता पद से इस्तीफा कांग्रेस समाचार
    महाराष्ट्र: दफनाने के कुछ दिन बाद जिंदा हुआ 'मृत शख्स', दोस्त को किया वीडियो कॉल अजब-गजब खबरें
    NIA को ईमेल पर मिली मुंबई में तालिबान के आतंकी हमले की धमकी मुंबई

    उद्धव ठाकरे

    महाराष्ट्र: उद्धव ठाकरे की एकनाथ शिंदे को चुनौती, कहा- दम है तो निगम चुनाव कराए सरकार महाराष्ट्र
    महाराष्ट्र: उद्धव ठाकरे ने आगामी चुनावों के लिए बाबा साहेब अंबेडकर के पोते से हाथ मिलाया शिवसेना समाचार
    महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद: उद्धव ठाकरे की मांग- विवादित इलाकों को केंद्र शासित प्रदेश घोषित किया जाए महाराष्ट्र
    'भारत जोड़ो यात्रा' पर रोक के लिए सरकार के पत्र पर उद्धव की शिवसेना का विरोध भारत जोड़ो यात्रा

    कोरोना वायरस

    राणा अय्यूब को सुप्रीम कोर्ट से झटका, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में याचिका खारिज सुप्रीम कोर्ट
    वर्ष 2022 में 7.5 लाख भारतीय पढ़ाई के लिए विदेश गए, 5 साल में सबसे अधिक विदेश में पढ़ाई
    बजट सत्र: संसद में पेश हुआ आर्थिक सर्वेक्षण, विकास दर 6.5 प्रतिशत रहने का अनुमान निर्मला सीतारमण
    देश के नाम राष्ट्रपति मुर्मू का संबोधन, कहा- आत्मविश्वास से भरा राष्ट्र बन चुका भारत द्रौपदी मुर्मू

    महामारी

    टेक कंपनियों में छंटनी: क्यों जा रही है इतने लोगों की नौकरियां? छंटनी
    चीन: 80 प्रतिशत आबादी को हुआ कोरोना, नई लहर की आशंका नहीं- शीर्ष सरकारी वैज्ञानिक कोरोना वायरस
    क्रिस हिपकिंस होंगे न्यूजीलैंड के अगले प्रधानमंत्री, लेंगे जेसिंडा अर्डर्न की जगह न्यूजीलैंड
    कोरोना वैक्सीन के साइड इफेक्ट्स से संबंधित रिपोर्ट को सरकार ने किया खारिज, जानें क्या कहा स्वास्थ्य मंत्रालय

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023