NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / मध्य प्रदेश: प्रेमिका की सरेआम पिटाई करने वाले प्रेमी के घर पर चला बुलडोजर
    अगली खबर
    मध्य प्रदेश: प्रेमिका की सरेआम पिटाई करने वाले प्रेमी के घर पर चला बुलडोजर
    मध्य प्रदेश पुलिस ने बुलडोजर से गिराया प्रेमिका की पिटाई के आरोपी का घर

    मध्य प्रदेश: प्रेमिका की सरेआम पिटाई करने वाले प्रेमी के घर पर चला बुलडोजर

    लेखन नवीन
    Dec 26, 2022
    12:57 pm

    क्या है खबर?

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रीवा जिले में लड़की की बेरहमी से पिटाई के मामले में उत्तर प्रदेश सरकार की तर्ज पर मुख्य आरोपी के घर को बुलडोजर से गिरवा दिया है।

    इसके साथ ही मामले में अन्य आरोपी को गिरफ्तार करते हुए संबंधित थाना प्रभारी को सस्पेंड भी कर दिया गया है।

    मामले में प्रेमी ने प्रेमिका के शादी से इनकार करने पर उसकी जमकर पिटाई की थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

    घटनाक्रम

    क्या था मामला ?

    रीवा जिले के मऊगंज थाना क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वीडियो में एक युवक एक युवती से मारपीट करता हुए दिख रहा था।

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीड़ित युवती शख्स की प्रेमिका है और उसने अपने प्रेमी से शादी करने से मना कर दिया। इस बात से गुस्साए प्रेमी ने युवती की पिटाई कर दी।

    मामले में फरार आरोपी पंकज त्रिपाठी (24 वर्षीय) को पुलिस ने उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है।

    कार्रवाई

    उत्तर प्रदेश की तर्ज पर आरोपी का घर बुलडोजर से जमींदोज

    उत्तर प्रदेश सरकार की तर्ज रीवा जिला प्रशासन ने मुख्य आरोपी पंकज त्रिपाठी के घर पर बुलडोजर चलाकर उसे जमींदोज कर दिया है। मामले में मुख्य आरोपी समेत दो की गिरफ्तारी हुई है।

    इसके साथ ही महिला संबंधी अपराध में लापरवाही बरतने वाले मऊगंज थाना प्रभारी सोता मौर्या को निलंबित करके पुलिस लाइन अटैच कर दिया गया है।

    इस पूरे मामले की जांच अब मऊगंज के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक लाल को सौंपी गई है।

    जानकारी

    पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेकर दर्ज किया था मामला

    पुलिस के मुताबिक, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने इस मामले का स्वत: संज्ञान लेते हुए आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 323 के तहत केस दर्ज किया था। उन्हें इस मामले में कोई शिकायत नहीं मिली थी।

    बयान

    मारपीट की घटना पर क्या बोले मुख्यमंत्री शिवराज?

    मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी मामले को लेकर एक ट्वीट किया है।

    इसमें उन्होंने लिखा, 'रीवा जिले के मऊगंज क्षेत्र में युवती के साथ हुई बर्बरता की घटना में अपराधी पकंज त्रिपाठी को गिरफ्तार कर उसके घर पर बुलडोजर चलाया गया और आरोपी का लाइसेंस भी रद्द कर दिया। मऊगंज थाने प्रभारी को इस मामले में लापरवाही बरतने पर निलंबित किया गया है। मध्य प्रदेश की धरती पर महिलाओं-बेटियों पर आत्याचार करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।'

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) के आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2021 में मध्य प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ 30,673 अपराध दर्ज किए गए थे, वहीं 2020 में राज्य में महिलाओं के खिलाफ अपराध के 25,640 मामले सामने आए थे।

    2021 में मध्य प्रदेश में रेप के कुल 6,459 मामले दर्ज किए गए, जबकि 2020 में इनकी संख्या 2,339 थी।

    2021 में 35 महिलाओं की रेप के बाद हत्या की गई थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मध्य प्रदेश
    सोशल मीडिया
    वायरल वीडियो

    ताज़ा खबरें

    #NewsBytesExplainer: भारत और तुर्की के कैसे रहे हैं संबंध, दोनों देशों में कितना व्यापार होता है? पाकिस्तान समाचार
    कल्कि कोचलिन ने बताया बॉलीवुड के अंदर का हाल, बोलीं- करोड़ों रुपये फंसे हैं बॉलीवुड समाचार
    अंतरिक्ष का मलबा भविष्य के मिशनों के लिए कैसे बनता जा रहा है बड़ी समस्या? अंतरिक्ष
    'भूल चूक माफ': सुलटा मैडॉक फिल्म्स और PVR का विवाद, निर्माताओं ने किया ये नया ऐलान राजकुमार राव

    मध्य प्रदेश

    मध्य प्रदेश: MPPSC परीक्षा देने वालों के लिए खुशखबरी, अधिकतम आयु सीमा बढ़ी शिवराज सिंह चौहान
    उत्तर प्रदेश: जेलर को धमकाने के मामले में मुख्तार अंसारी को 7 साल जेल की सजा मुलायम सिंह यादव
    मध्य प्रदेश: शिक्षकों ने किया 10वीं की छात्रा का बैग चेक तो निकला सांप, वीडियो वायरल ट्विटर
    मध्य प्रदेश: कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाओं की तारीखें जारी, फरवरी से होगी शुरूआत बोर्ड परीक्षाएं

    सोशल मीडिया

    ट्विटर से हटाए जा रहे स्पैम अकाउंट, एलन मस्क बोले- कम हो सकते हैं फॉलोअर्स ट्विटर
    गुरमीत-देबिना ने दिखाई अपने नए आशियाने की झलक, देखिए तस्वीरें देबिना बनर्जी
    भारतीय मूल की टिकटॉक स्टार मेघा ठाकुर का 21 साल की उम्र में निधन कनाडा
    अपूर्व अग्निहोत्री-शिल्पा सकलानी शादी के 18 साल बाद बने माता-पिता, हुआ बेटी का जन्म टीवी जगत की खबरें

    वायरल वीडियो

    बिहार: बेटे के शव के बदले मांगे 50,000 रुपये, गरीब मां-बाप को मांगनी पड़ी भीख बिहार
    सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा टॉर्टिला चैलेंज क्या है? इंस्टाग्राम
    कर्नाटक: शख्स ने 100 किलो का केक काटकर कुत्ते का जन्मदिन मनाया, 4,000 लोगों को दावत कर्नाटक
    स्मार्टवाच के जरिए फास्टैग से पैसे चुराए जाने वाला वीडियो फर्जी, जानिए सच्चाई भारत की खबरें
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025