बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव वाला तंत्र, मछुआरों के लिए हाई अलर्ट
देश
बंगाल की खाड़ी में एक नया कम दबाव वाला तंत्र बना है। ऊपरी वायुमंडलीय चक्रवाती परिसंचरण के कारण यह उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है। आंध्र प्रदेश मौसम विभाग ने बताया है कि इस वजह से 16 से 18 अगस्त के दौरान ओडिशा, पश्चिम बंगाल, उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों और पड़ोसी बांग्लादेश में हवाएं 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं। इन इलाकों में हवा की रफ्तार कभी-कभी 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक भी पहुंच सकती है।
तटीय मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह
समुद्र में खराब हालात को देखते हुए मछुआरों को बाहर न जाने की सलाह दी गई है। तटीय इलाकों के लोगों को भी सतर्क रहने और स्थानीय एडवाइजरी का पालन करने को कहा गया है। आने वाले कुछ दिनों तक मौसम काफी खराब रहने का अनुमान है, इसलिए इन क्षेत्रों के आसपास रहने वाले लोगों को सुरक्षित रहने की सलाह दी गई है।