जम्मू-कश्मीर के सोपोर में जमात-ए-इस्लामी पर UAPA का शिकंजा, 26 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापे
देश
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सोपोर में 26 जगहों पर छापेमारी की। इन छापों में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने पुलिस की मदद की। यह पूरी कार्रवाई प्रतिबंधित जमात-ए-इस्लामी पर नकेल कसने के लिए की गई थी और गैर-कानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) के तहत हुई। हालांकि, इन छापों के दौरान कोई नई गिरफ्तारी नहीं हुई।
जमात-ए-इस्लामी पर प्रतिबंध बढ़ा
जमात-ए-इस्लामी पर 2019 से प्रतिबंध लगा हुआ है। इस संगठन पर अलगाववादी और आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप हैं। इसी साल फरवरी 2024 में इस प्रतिबंध को 5 साल के लिए और बढ़ा दिया गया था।
यह छापेमारी कश्मीर में हाल ही में हुए कुछ हमलों के बाद शुरू की गई है, जिनमें एक पुलिसकर्मी और 2 प्रवासी मजदूरों की हत्या भी शामिल है। इन घटनाओं के बाद सुरक्षा बलों ने सोपोर और आसपास के इलाकों में अपनी कार्रवाई और तेज कर दी है।