Page Loader
भारत और चीनी सेना में झड़प का पुराना वीडियो वायरल, चीनियों को खदेड़ते दिखे जवान
भारतीय सेना और चीनी सेना के बीच झड़प का वायरल हो रहा पुराना वीडियो

भारत और चीनी सेना में झड़प का पुराना वीडियो वायरल, चीनियों को खदेड़ते दिखे जवान

लेखन गजेंद्र
Dec 14, 2022
04:35 pm

क्या है खबर?

अरुणाचल प्रदेश के तवांग में भारत और चीनी सेना के बीच 9 दिसंबर को हुई झड़प की जानकारी सरकार द्वारा संसद में दिए जाने के बाद एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में भारतीय सैनिक चीनी सेना को लाठी और डंडों से खदेड़ती दिख रही है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो वर्ष 2021 का तवांग क्षेत्र का ही बताया जा रहा है। हालांकि, सेना ने कोई पुष्टि नहीं की है कि यह 9 दिसंबर का वीडियो है।

वायरल

गलवान घाटी की घटना के एक साल बाद की है वीडियो

वीडियो LAC के पास यांगत्से क्षेत्र का ही है, जहां 9 दिसंबर 2022 को झड़प हुई थी। यह 2020 में पूर्वी लद्दाख के गलवान घाटी में हुए संघर्ष के बाद का बताया जा रहा है, जिसमें हमारे 20 जवान शहीद और चीन के 40 जवान मारे गए थे। वीडियो में भारतीय जवान एक पहाड़ी से चीनी सैनिकों को मुक्कों और डंडों से खदेड़ रहे हैं और पंजाबी में चिल्ला रहे हैं। वीडियो को कई राजनेता भी शेयर कर रहे हैं।

ट्विटर पोस्ट

टि्वटर पर कई राजनेता वीडियो शेयर कर रहे (चेतावनी! वीडियो में गालियों का प्रयोग है)