Page Loader
भारत के पास दुनिया की चौथी सबसे ताकतवर सेना, जानिए कितना पीछे पाकिस्तान 
भारत के पास दुनिया की चौथी सबसे शक्तिशाली सेना है

भारत के पास दुनिया की चौथी सबसे ताकतवर सेना, जानिए कितना पीछे पाकिस्तान 

लेखन गजेंद्र
Jul 10, 2023
06:24 pm

क्या है खबर?

सबसे शक्तिशाली सेना के मामले में अमेरिका पूरी दुनिया में पहले स्थान पर है। रक्षा संबंधी जानकारी रखने वाली डाटा वेबसाइट ग्लोबल फायरपावर ने यह बात कही है। वेबसाइट की 'सैन्य ताकत सूची 2023' के मुताबिक, सबसे ताकतवर सेना के मामले में अमेरिका के बाद दूसरे नंबर पर रूस और तीसरे स्थान पर चीन है। भारत ने चौथे स्थान पर अपना कब्जा बनाए रखा है। सूची में कमजोर सैन्य बल वाले देश भी शामिल हैं।

सैन्य शक्ति

अन्य देशों की क्या स्थिति?

सूची के अनुसार, सबसे ताकतवर सेना के मामले में भारत के बाद पांचवें स्थान पर ब्रिटेन, छठवें पर दक्षिण कोरिया, सातवें पर पाकिस्तान, आठवें पर जापान, नौवें पर फ्रांस और 10वें स्थान पर इटली है। सबसे कमजोर सेना के मामले में पहले से दसवें स्थान पर क्रमशः भूटान, बेनिन, मोलदोवा, सोमालिया, लाइबेरिया, सूरीनाम, बेलीज, केंद्रीय अफ्रीकी गणराज्य, आइसलैंड और सिएरा लियोन हैं। रिपोर्ट में 145 देशों को शामिल किया गया है। हर साल देशों की रैंकिंग में बदलाव होता है।