NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    जम्मू-कश्मीर
    क्राइम समाचार
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस वैक्सीन
    लखीमपुर रेप-हत्याकांड
    हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (LCH)
    भू-धंसाव
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / इनकम टैक्स का सर्वे पूरा, BBC ने कहा- बिना पक्षपात और भय से पहुंचाते रहेंगे खबरें
    देश

    इनकम टैक्स का सर्वे पूरा, BBC ने कहा- बिना पक्षपात और भय से पहुंचाते रहेंगे खबरें

    इनकम टैक्स का सर्वे पूरा, BBC ने कहा- बिना पक्षपात और भय से पहुंचाते रहेंगे खबरें
    लेखन नवीन
    Feb 17, 2023, 10:50 am 1 मिनट में पढ़ें
    इनकम टैक्स का सर्वे पूरा, BBC ने कहा- बिना पक्षपात और भय से पहुंचाते रहेंगे खबरें
    BBC दफ्तरों में इनकम टैक्स का सर्वे हुआ पूरा

    ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (BBC) के दिल्ली और मुंबई स्थित दफ्तरों पर इनकम टैक्स का सर्वे पूरा हो गया है। मंगलवार सुबह शुरू हुआ यह सर्वे 60 घंटे तक चला और गुरुवार रात करीब 10 बजे पूरा हुआ। सर्वे खत्म होने के बाद वरिष्ठ संपादकों सहित करीब 10 कर्मचारी दिल्ली के कस्तूरबा मार्ग स्थित BBC दफ्तर में तीन दिन बिताने के बाद घर लौटे। अभी इनकम टैक्स विभाग की ओर से सर्वे को लेकर कोई बयान जारी नहीं किया गया है।

    सर्वे पूरा होने पर BBC ने क्या कहा?

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, BBC की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि इनकम टैक्स की टीम उनके दिल्ली और मुंबई स्थित दफ्तरों से लौट गई है और वह अधिकारियों के साथ सहयोग करना जारी रखेंगे। उसे आशा है कि मामला जल्द सुलझ जाएगा। BBC ने कहा, "हम भरोसेमंद, निष्पक्ष, अंतरराष्ट्रीय और स्वतंत्र मीडिया हैं। हम अपने उन सहकर्मियों और पत्रकारों के साथ खड़े हैं, जो लगातार आप तक बिना भय और लोभ-लाभ के समाचार पहुंचाते रहेंगे।"

    क्यों हुआ BBC का इनकम टैक्स सर्वे?

    इनकम टैक्स विभाग के मुताबिक, यह सर्वे अंतरराष्ट्रीय कराधान और BBC की सहायक कंपनियों के स्थानांतरण मूल्य निर्धारण से संबंधित मामलों की जांच के लिए किया गया है। उन्होंने कहा कि सर्वे के दौरान शेल कंपनी, फंड ट्रांसफर और विदेशी ट्रांसफर सहित अन्य दस्तावेजों की जांच की गई। इस मामले में कथित टैक्स चोरी की संभावनाओं के चलते पहले भी नोटिस दिए गए थे, लेकिन BBC ने उनका ठोस जवाब नहीं दिया था।

    सर्वे के दौरान क्या हुआ?

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, इनकम टैक्स अधिकारियों ने सर्वे के दौरान दफ्तर में वित्त और कंटेंट डेवलपमेंट से जुड़े कर्मचारियों के बयान दर्ज किए गए, जिनकी भूमिका महत्वपूर्ण थी। इसके अलावा अधिकारियों ने BBC के कई वरिष्ठ कर्मचारियों के मोबाइल फोन का क्लोन बनाया और उनके डेस्कटॉप और लैपटॉप को स्कैन किया। हालांकि, सर्वे के दौरान कोई डिजिटल उपकरण जब्त नहीं किये गए और क्लोनिंग के बाद सभी उपकरण वापस कर दिए गए।

    कार्रवाई को लेकर विपक्ष ने साधा सरकार पर निशाना

    BBC के दफ्तरों में हुई सर्वे की कार्रवाई को लेकर विपक्षी पार्टियों ने सरकार की मंशा पर सवाल खड़े किये हैं। उनका आरोप है कि भाजपा सरकार प्रतिशोध की भावना से काम कर रही है। कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के नेताओं ने इस कार्रवाई की निंदा करते हुए ट्वीट किये थे। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मोदी सरकार की इस कार्रवाई को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा था कि एक दिन देश का मीडिया नहीं बचेगा।

    आरोपों को लेकर भाजपा का जवाब

    भाजपा ने आरोपों का खंडन करते हुए कहा था कि इनकम टैक्स विभाग अपना काम कर रहा है और इस मुद्दे पर विपक्षी ओछेपन की राजनीति कर रहा है। भाजपा ने कहा था, "BBC की रिपोर्टिंग एक एजेंडे से प्रेरित है और कोई कानून से ऊपर नहीं हो सकता है। अगर वह देश में काम कर रही है तो उन्हें भारतीय कानूनों का पालन करने की आवश्यकता है। कुछ गलत नहीं किया है तो चिंता नहीं होनी चाहिए।"

    सर्वे की टाइमिंग पर सवाल

    BBC के भारत स्थित दफ्तरों का सर्वे उस समय हुआ, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बनाई गई उसकी डॉक्यूमेंट्री के कारण यह मीडिया समूह विवादों में है। जनवरी में आई 'इंडिया: द मोदी क्वेश्चन' नामक BBC की डॉक्यूमेंट्री में 2002 गुजरात दंगों के लिए नरेंद्र मोदी को जिम्मेदार ठहराया गया है। इसमें बताया गया है कि दंगों के बाद ब्रिटेन के विदेश मंत्रालय ने अपने स्तर पर मामले की जांच की थी और इसे सुनियोजित साजिश बताया था।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    BBC
    इनकम टैक्स

    BBC

    BBC के दफ्तरों पर इनकम टैक्स का 'सर्वे' जारी, कर्मचारियों ने कार्यालय में बिताईं रातें इनकम टैक्स
    #NewsBytesExplainer: क्या होता है इनकम टैक्स सर्वे और यह तलाशी और छापेमारी से कैसे अलग है?  आयकर विभाग
    BBC कार्यालय पर छापा: ममता बनर्जी बोलीं- एक दिन देश में मीडिया नहीं बचेगा  ममता बनर्जी
    BBC के दिल्ली और मुंबई स्थित दफ्तरों पर इनकम टैक्स का 'सर्वे' दूसरे दिन भी जारी  इनकम टैक्स

    इनकम टैक्स

    BBC के दिल्ली और मुंबई स्थित दफ्तरों पर इनकम टैक्स का 'सर्वे', लैपटॉप और मोबाइल जब्त दिल्ली
    बजट: इनकम टैक्स स्लैब कितने बदले, पुरानी और नई व्यवस्था में क्या है अंतर? बजट
    बजट में सरकार की प्रमुख घोषणाओं पर एक नजर, जानिए क्या कुछ रहा खास प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY)
    बजट: अब 7 लाख रुपये सालाना आय तक नहीं देना होगा इनकम टैक्स, स्लैब में बदलाव बजट

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023