फ्लिपकार्ट के 'फ्रीडम सेल' विज्ञापन पर भड़के लोग, जानिए क्या है मामला
फ्लिपकार्ट के 'फ्रीडम सेल' विज्ञापन ने लोगों को काफी नाराज किया है। यह विज्ञापन अखबार के मृत्यु-सूचना वाले पन्ने की तरह तैयार किया गया था, जिसकी हेडलाइन थी "हमें कोई अफसोस नहीं है।" इसमें जीवित लोगों की तस्वीरें थीं और सेल के उन ऑफर्स को खरीदने की जल्दी मचाई जा रही थी, जो जल्द ही खत्म होने वाले थे। बहुत से लोगों को लगा कि यह विज्ञापन असंवेदनशील है और अपनी बात सही तरीके से कह नहीं पाया।
पत्रकार शोभा डे ने दी बहिष्कार की सलाह
पत्रकार शोभा डे ने इस विज्ञापन की कड़ी आलोचना की। उन्होंने इसे सबसे स्वार्थी, घिनौना और असंवेदनशील विज्ञापन बताया। फ्लिपकार्ट को टैग करते हुए उन्होंने लिखा, "तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई, @Flipkart। तुम पर शर्म आती है!!" शोभा डे ने लोगों से फ्लिपकार्ट का बहिष्कार करने की भी अपील की। इंटरनेट पर लोगों की प्रतिक्रियाएं अलग-अलग थीं। कुछ लोगों ने इसे सिर्फ अटपटा माना और कहा कि इसमें कोई बड़ा नुकसान नहीं है, तो वहीं, दूसरे लोगों ने फ्लिपकार्ट से सार्वजनिक माफभ् मांगने और विज्ञापन बनाने वाली एजेंसी को हटाने की मांग कर दी।