LOADING...
दिल्ली के करोलबाग में स्लीपर बस अनियंत्रित होकर पलटी, 2 लोगों की मौत
दिल्ली के करोलबाग में स्लीपर बस अनियंत्रित होकर पलटी

दिल्ली के करोलबाग में स्लीपर बस अनियंत्रित होकर पलटी, 2 लोगों की मौत

लेखन गजेंद्र
Mar 25, 2026
10:45 am

क्या है खबर?

दिल्ली में मंगलवार देर रात एक स्लीपर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस सवार 2 लोगों की मौत हुई है, जबकि 23 लोग घायल हैं। पुलिस ने बताया कि उन्हें रात 1 बजे घटना की सूचना मिली थी। बस करोलबाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास पलटी थी। घटना के समय बस में 30 यात्री सवार थे। मृतकों में एक उत्तर प्रदेश के बिजनौर में रहने वाले शहबाज आलम (30) हैं, जबकि दूसरे की पहचान नहीं हुई।

हादसा

चालक को झपकी आने से हुआ हादसा

पुलिस ने बताया कि राजस्थान नंबर (RJ-14PE-5065) की यह स्लीपर टूरिस्ट बस जयपुर से फतेहपुरी होते हुए सदर बाजार जा रही थी, तभी हनुमान मंदिर चौक पर पलट गई। पुलिस जब वह मौके पर पहुंचे तो लोग बस के अंदर से चीखकर सहायता मांग रहे थे। तभी एक जेसीबी की सहायता से बस को सीधा कराया गया। पुलिस का कहना है कि अलवर निवासी बस चालक पंकज कुमार को झपकी आने से हादसा हुआ है। वह हिरासत में है।

हादसा

नियम के मुताबिक नहीं थी बस

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हादसे में घायल 23 यात्रियों में 12 को राम मनोहर लोहिया अस्पताल और 10 को सर गंगाराम अस्पताल भेजा गया है। एक लेडी हार्डिंग में भर्ती हैं। पुलिस का कहना है कि इलाज के दौरान 2 यात्रियों ने दम तोड़ा है। स्लीपर बस भी नियमों के मुताबिक नहीं थी। उसमें सिर्फ एक दरवाजा था, जबकि इमरजेंसी दरवाजा भी सही नहीं था। पीछे के दरवाजे पर सीट लगा दी गई थी।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

दिल्ली स्लीपर बस की हालत

Advertisement