Loading...
INDIA गठबंधन के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर FIR दर्ज, दिल्ली में सुरक्षा 4 सप्ताह बढ़ी
INDIA गठबंधन के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर FIR दर्ज

INDIA गठबंधन के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर FIR दर्ज, दिल्ली में सुरक्षा 4 सप्ताह बढ़ी

लेखन गजेंद्र
Oct 13, 2026
09:38 am

क्या है खबर?

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में सोमवार को दिल्ली के बाराखंभा से सुप्रीम कोर्ट तक INDIA गठबंधन के मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस कार्रवाई करने जा रही है। इंडिया टुडे के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट तक निकाले गए मार्च के संबंध में दिल्ली पुलिस ने 2 FIR दर्ज की है। ये मामले बाराखंबा रोड और तिलक मार्ग पुलिस स्टेशनों में दर्ज किए गए हैं। हालांकि, इन FIR में किस नेता का नाम है, अभी इसकी जानकारी नहीं है।

चाय

राहुल गांधी ने चाय पर बुलाया

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल ने 'दिल्ली चलो' मार्च के बाद मंगलवार को शाम 4 बजे दिल्ली में 5, सुनेहरी बाग रोड स्थित आवास पर चाय का न्यौता दिया है।

इसमें INDIA गठबंधन के सांसदों के अलावा, नागरिक समाज के सदस्यों और छात्र संगठनों को आमंत्रित किया गया है।

इस बैठक से पहले विपक्षी सांसद मंगलवार दोपहर को संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस भी कर सकते हैं। अभी उसका समय नहीं बताया गया है।

सुरक्षा

दिल्ली में सुरक्षा नहीं होगी कम

दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP), छात्र समूहों और अन्य राजनीतिक दलों द्वारा नए सिरे से विरोध-प्रदर्शन की संभावना का हवाला देते हुए गृह मंत्रालय से सुरक्षा को बढ़ाने की मांग की है।

उसने राष्ट्रीय राजधानी में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) की 273 कंपनियों की तैनाती को 20 अक्टूबर तक बढ़ाने को कहा है।

बताया जा रहा है कि मंत्रालय ने 20,000 अर्धसैनिक बलों की तैनाती को एक महीने के लिए बढ़ा दिया है।

ADVERTISEMENT

विवाद

गुरुद्वारे में पुलिस के प्रवेश पर AAP का विरोध

आम आदमी पार्टी (AAP) के पंजाब के विधायकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को अकाल तख्त सचिवालय को एक ज्ञापन सौंपा है।

उसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ 10 अक्टूबर को प्रदर्शनकारियों का पीछा करते हुए दिल्ली पुलिस कर्मियों द्वारा बंगला साहिब गुरुद्वारे में प्रवेश करने के मामले में कार्रवाई की मांग की गई है।

विधायकों ने इसे गुरुद्वारे की पवित्रता का उल्लंघन बताते हुए शाह को तलब करने और जवाबदेही सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

दिल्ली में सुरक्षा बनी हुई है

ADVERTISEMENT