NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / दिल्ली सरकार ने 2015-19 के बीच नहीं बनाया कोई फ्लाईओवर और अस्पताल, RTI में हुआ खुलासा
    अगली खबर
    दिल्ली सरकार ने 2015-19 के बीच नहीं बनाया कोई फ्लाईओवर और अस्पताल, RTI में हुआ खुलासा

    दिल्ली सरकार ने 2015-19 के बीच नहीं बनाया कोई फ्लाईओवर और अस्पताल, RTI में हुआ खुलासा

    लेखन भारत शर्मा
    Apr 05, 2021
    01:48 pm

    क्या है खबर?

    दिल्ली में तमाम तरह के विकास और योजनाओं को संचालित करने का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार को लेकर सूचना का अधिकार (RTI) के तहत बड़ा खुलासा हुआ है।

    दिल्ली सरकार ने अपने 2015 से 2019 के कार्यकाल में राष्ट्रीय राजधानी में न तो कोई नया अस्पताल बनाया और ना ही कोई फ्लाईओवर का निर्माण कराया है।

    इससे पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 23 फ्लाईओवर और अस्पतालों में बेड बढ़ाने का दावा किया था।

    जानकारी

    दिल्ली निवासी तेजपाल सिंह ने 2019 में दाखिल की थी RTI

    दिल्ली के नसीरपुर निवासी और RTI कार्यकर्ता तेजपाल सिंह ने साल 2019 में यह RTI दाखिल की थी। इसमें उन्होंने दिल्ली सरकार द्वारा 2015 से 2019 के बीच स्वास्थ्य देखभाल और बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने के लिए किए गए कार्यों की जानकारी मांगी थी।

    अस्पताल

    DGHS दिल्ली ने दी कोई भी नया अस्पताल नहीं बनाने की जानकारी

    स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (DGHS) दिल्ली ने RTI का आधिकारिक रूप से जवाब देते हुए कहा कि इस अवधि में दिल्ली सरकार की ओर से कोई भी नया अस्पताल नहीं बनाया गया है।

    DGHS की ओर भेजे गए जवाब में लिखा था, 'अस्पतालों के संबंध में DGHS के पास उपलब्ध जानकारी के अनुसार अप्रैल 2015 से 31 मार्च 2019 तक की अवधि के दौरान दिल्ली सरकार के अधीन कोई नया अस्पताल नहीं बनाया गया है।'

    वादा

    AAP सरकार ने किया था अस्पताल में बेडो की संख्या 40,000 तक बढ़ाने का वादा

    DGHS की ओर से AAP सरकार को लेकर दी गई यह जानकारी बड़ी ही चौंकाने वाली है। इसने AAP के 2015 के चुनावी घोषणा पत्र का भी झूठ सामने ला दिया है।

    उस दौरान AAP ने चुनावी घोषणा पत्र में दिल्ली के अस्पतालों में बेडों की संख्या 40,000 तक पहुंचाने का वादा किया था। इसके अलावा पहले दो वर्षों में संख्या दोगुनी करने को कहा था।

    इसके विपरीत सरकार ने 2014-2015 और 2017-2018 के दौरान केवल 400 बेड बढ़ाए थे।

    फ्लाईओवर

    PWD ने दी कोई नया फ्लाईओवर नहीं बनाने की जानकारी

    दिल्ली के लोक निर्माण विभाग (PWD) ने सिंह की RTI का जवाब देते हुए 2019 में कहा था कि 1 अप्रैल, 2015 और 31 मार्च, 2019 के बीच राष्ट्रीय राजधानी में कोई भी नए फ्लाईओवर का निर्माण नहीं किया गया था।

    चौंकाने वाली बात यह है कि इस सच्चाई के बाद भी जुलाई 2019 में RTI फ्लाईओवर का उद्घाटन करते समय मुख्यमंत्री केजरीवाल ने दावा किया था कि उनकी सरकार ने पिछले साढ़े चार साल में 23 फ्लाईओवर बनाए हैं।

    जानकारी

    1,000 के मुकाबले खोले गए महज 189 मोहल्ला क्लीनिक

    संबंधित नोट पर, दिल्ली सरकार ने महत्वाकांक्षी योजना के तहत कुल 1,000 मोहल्ला क्लीनिक बनाने का वादा किया था। हालांकि, जनवरी 2019 में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार शहर में केवल 189 ऐसे क्लीनिक खोले गए थे। यह भी बड़ा धोखा था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली
    आम आदमी पार्टी समाचार
    अरविंद केजरीवाल
    दिल्ली सरकार

    ताज़ा खबरें

    रेणुका शहाणे बोलीं- शाहरुख खान ने कहा था निर्देशक कहे तो कुएं में भी कूद जाओ शाहरुख खान
    भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच दिल्ली हवाई अड्डे पर रद्द की गई 100 से अधिक उड़ानें दिल्ली
    सेना प्रमुख की कमांडरों को खुली छूट, कहा- संघर्ष विराम उल्लंघन होने पर करें जवाबी कार्रवाई भारतीय सेना
    करण जौहर ने 'दोस्ताना 2' पर लिया बड़ा फैसला, आया फिल्म से जुड़ा ये नया अपडेट करण जौहर

    दिल्ली

    दिल्ली बजट: सरकारी अस्पतालों में मुफ्त मिलेगी कोरोना वैक्सीन, 500 जगहों पर लहराएगा तिरंगा अरविंद केजरीवाल
    सही तरीके से मास्क न पहनने वाले यात्रियों के खिलाफ कार्रवाई करें एयरलाइंस- दिल्ली हाई कोर्ट दिल्ली हाई कोर्ट
    2048 ओलंपिक के आयोजन के लिए बोली लगाएगी दिल्ली- सिसोदिया मनीष सिसोदिया
    दिल्ली में प्रति 1,000 लोगों पर 643 वाहन, 95 प्रतिशत निजी मनीष सिसोदिया

    आम आदमी पार्टी समाचार

    दिल्ली: ऐप पर दिखा रहा कोरोना संक्रमितों के लिए बेड उपलब्ध, अस्पताल बोले- खाली नहीं है दिल्ली
    दिल्ली: आम आदमी पार्टी की विधायक आतिशी में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई दिल्ली
    दिल्ली: स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन हुए कोरोना वायरस संक्रमित, दूसरी जांच में हुई पुष्टि दिल्ली
    कोरोना वायरस से संक्रमित दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की तबीयत बिगड़ी, ICU में शिफ्ट दिल्ली

    अरविंद केजरीवाल

    कोरोना संकट पर प्रधानमंत्री की मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक, केजरीवाल ने प्रदूषण को ठहराया जिम्मेदार नरेंद्र मोदी
    दिल्ली मार्च: किसानों ने उखाड़ फेंकी बैरिकेडिंग, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले दिल्ली
    कोरोना वायरस: दिल्ली में अब 800 रुपये में होगा RT-PCR टेस्ट, केजरीवाल ने दिए आदेश दिल्ली
    MDH ग्रुप के मालिक महाशय धर्मपाल गुलाटी का 98 साल की उम्र में निधन पाकिस्तान समाचार

    दिल्ली सरकार

    समलैंगिक विवाह मामले में दिल्ली हाईकोर्ट का केंद्र को नोटिस, बताया नागरिक अधिकारों का मामला दिल्ली
    दिल्ली: केजरीवाल की वायु प्रदुषण को लेकर अपील, चलाया 'रेड लाइट ऑन, इंजन ऑफ' अभियान दिल्ली
    जल्द ही कोरोना की राजधानी बन सकती है दिल्ली, सरकार के प्रयास हुए विफल- दिल्ली हाईकोर्ट दिल्ली
    महाराष्ट्र सरकार ने दीवाली के लिए जारी किए दिशा-निर्देश, दिल्ली में लगा पटाखों पर बैन मध्य प्रदेश
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025