Loading...
CJP का आज फिर जंतर मंतर मार्च, दिपके समेत तीनों नेताओं को मजिस्ट्रेट ने रिहा किया
CJP ने आज फिर जंतर मंतर तक मार्च बुलाया है

CJP का आज फिर जंतर मंतर मार्च, दिपके समेत तीनों नेताओं को मजिस्ट्रेट ने रिहा किया

लेखन आबिद खान
Oct 11, 2026
10:09 am

क्या है खबर?

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आज लगातार दूसरे दिन जंतर-मंतर पर मार्च बुलाया है। कल हजारों लोगों को पुलिस ने रास्ते में ही रोक दिया था। वहीं, CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके और प्रवक्ता आशुतोष रांका और सौरभ दास को आज दिल्ली छावनी में कार्यकारी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। मजिस्ट्रेट ने तीनों को रिहा करने का आदेश दिया है।

मार्च

अजिंक्य शिंदे बोले- ज्ञानेश को जाना होगा

तीनों नेताओं की अनुपस्थिति में CJP के अजिंक्य शिंदे ने कहा कि प्रदर्शनकारी आज फिर जंतर-मंतर की ओर मार्च करेंगे और CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक अपना आंदोलन जारी रखेंगे।

उन्होंने आज शाम 4 बजे मुंबई में भी विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है, जिसमें प्रदर्शनकारी शिवाजी पार्क के टी जंक्शन पर इकट्ठा होंगे।

उन्होंने कहा, "सरकार ने हमारे नेताओं को गिरफ्तार करके और लोकतंत्र पर अंकुश लगाकर बहुत बड़ी गलती की है। गद्दार ज्ञानू को इस्तीफा देना होगा।"

बीते दिन प्रदर्शन

कल पुलिस ने 7,000 लोगों को हिरासत में लिया

कल CJP के प्रदर्शन को दिल्ली पुलिस ने रोक दिया। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई। किसी को भी जंतर मंतर नहीं पहुंचने दिया गया।

इस दौरान पुलिस ने पूर्व मुख्यमंत्रियों समेत 7,000 लोगों को हिरासत में लिया। प्रदर्शन के दौरान 2 जगह पथराव हुआ और पुलिस के 7 जवान घायल हुए। कुछ प्रदर्शनकारियों को भी चोटें आईं।

कल दिल्ली भर में करीब 38,000 जवान तैनात किए गए थे।

ADVERTISEMENT

सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट में आज विशेष सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट आज मेट्रो और रेल बंद किए जाने को लेकर अवमानना याचिका पर विशेष सुनवाई करेगा। याचिका में आरोप लगाया गया है कि अधिकारियों ने मेट्रो और रेल सेवाओं पर प्रतिबंध लगाकर सुप्रीम कोर्ट का आदेश का पालन नहीं किया है।

साथ ही विपक्षी नेताओं, जिनमें 4 पूर्व मुख्यमंत्रियों सहित अन्य व्यक्ति शामिल हैं, की हिरासत को चुनौती देने वाली याचिका पर भी सुनवाई होगी। रविवार होने के बावजूद कोर्ट विशेष सुनवाई करेगा।

ADVERTISEMENT

हालात

आज कैसे हैं हालात?

पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवान अभी भी तैनात हैं। दिल्ली की सीम पर वाहनों की चेकिंग की जा रही है।

जंतर मंतर के आसपास निषेधाज्ञा लागू है। वहां किसी को भी जाने नहीं दिया जा रहा है।

दिल्ली मेट्रो के बंद स्टेशनों को आज खोल दिया गया है।

नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन पहुंचने वाली ट्रेनें भी आज अपने निर्धारित समय पर चलेंगी और रवाना होंगी।

कुछ इलाकों में ट्रैफिक प्रतिबंध भी हटाए गए हैं।

ADVERTISEMENT