LOADING...
अभिनेता प्रकाश राज के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी क्यों हुआ, क्या हैं आरोप?
अभिनेता प्रकाश राज के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी

अभिनेता प्रकाश राज के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी क्यों हुआ, क्या हैं आरोप?

लेखन गजेंद्र
Jun 24, 2026
12:30 pm

क्या है खबर?

कर्नाटक में बेंगलुरु की एक कोर्ट ने अभिनेता प्रकाश राज के खिलाफ गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी किया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने विभिन्न राज्यों के कई विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता के रूप में अपना नाम दर्ज कराया है और अपने चुनावी हलफनामे में उन विवरणों को छिपाया था। बेंगलुरु की अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट ने अभिनेता के खिलाफ 3 बार NBW जारी किया है, क्योंकि उन्हें समन नहीं भेजा जा सका था।

समन

3 बार भेजा गया था नोटिस

बार एंड बेंच के मुताबिक, कोर्ट ने 17 मार्च 2026 को निर्देश दिया था, "शिकायतकर्ता के वकील उपस्थित हैं। बेंगलुरु के पुलिस आयुक्त के माध्यम से आरोपी को पुनः समन जारी करें।" इसके बाद कोई जवाब न आने पर 17 अप्रैल को कोर्ट को पता चला कि प्रकाश राज ने वो घर खाली कर दिया है, जहां समन भेजने का प्रयास हो रहा था। इसके बाद 12 जून को दोबारा वारंट जारी हुआ। मामले की सुनवाई 25 जुलाई को होगी।

घटना

क्या है मामला?

बेंगलुरु के निवासी के दिलीप कुमार ने एक निजी शिकायत दायर कर बताया कि प्रकाश राज ने 2019 में बेंगलुरु सेंट्रल से लोकसभा चुनाव लड़ते समय 22 मार्च को चुनावी हलफनामा दाखिल किया था। इसमें बताया कि उनका नाम बेंगलुरु के शांतिनगर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची में है, जबकि शिकायतकर्ता का कहना है कि उनका नाम एक ही समय में 3 अन्य मतदाता सूचियों में था। इसमें चेन्नई स्थित वेलाचेरी विधानसभा और तेलंगाना का सेरिलिंगमपल्ली विधानसभा शामिल है।

Advertisement