अगले हफ्ते बैंक बंद! 4 से 10 मई के बीच इन दिनों न जाएं, चेक कर लें छुट्टियां।
देश
अगर अगले हफ्ते बैंक जाने का प्लान है तो जान लीजिए कि 4 से 10 मई के बीच देश भर के बैंक कुछ दिनों के लिए बंद रहेंगे। इन छुट्टियों में 9 मई को एक क्षेत्रीय अवकाश है और 10 मई को रविवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे। अलग-अलग शहरों में ये छुट्टियां अलग-अलग हो सकती हैं, इसलिए बैंक जाने से पहले अपने नजदीकी ब्रांच के खुलने या बंद होने की जानकारी जरूर ले लें।
कोलकाता के बैंक टैगोर जयंती पर रहेंगे बंद
अगर आप कोलकाता में रहते हैं तो जान लीजिए कि 9 मई को वहां बैंक बंद रहेंगे। यह छुट्टी रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती के मौके पर होगी। वैसे, टैगोर का जन्मदिन 7 मई को होता है, लेकिन इस साल कोलकाता में यह जयंती 9 मई को मनाई जा रही है। यह दिन कला और साहित्य पर टैगोर के विशाल योगदान को याद करने का है।