असम 10वीं रिजल्ट 2025: 64% पास, 36% फेल! जल्द होंगी पूरक परीक्षाएं
देश
असम माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सेबा) ने आज एशेलसी क्लास 10 की परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं। जो परीक्षार्थी इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपने रोल नंबर और लॉगिन डिटेल्स की मदद से sebaonline.org वेबसाइट पर अपने अंक देख सकते हैं। परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को हर विषय में और कुल मिलाकर भी कम से कम 30% अंक लाने होंगे।
असम में जल्द होंगी पूरक परीक्षाएं
अगर आप पहली बार में सफल नहीं हो पाए हैं, तो चिंता न करें। पूरक परीक्षाएं जल्द ही आयोजित की जाएंगी और इनकी तारीखों का ऐलान भी जल्द ही होगा। पिछले साल पूरक परीक्षाएं मई के आखिरी हफ्ते में हुई थीं, जिनके नतीजे जून के मध्य तक आ गए थे। जानकारी के अनुसार, साल 2025 में लगभग 4 लाख परीक्षार्थियों में से करीब 64% छात्र ही सफल हो पाए, जो पिछले साल के 75.7% पास रेट से कम है।