Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
जम्मू-कश्मीर
बज
गर्मी की लहर
वैक्सीन समाचार
क्राइम समाचार
कोरोना वायरस
कोवैक्सिन
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / देश की खबरें / मध्य प्रदेश: लड़के को निकालने की कोशिश में कुएं में गिरे 30 लोग, चार की मौत
देश

मध्य प्रदेश: लड़के को निकालने की कोशिश में कुएं में गिरे 30 लोग, चार की मौत

मध्य प्रदेश: लड़के को निकालने की कोशिश में कुएं में गिरे 30 लोग, चार की मौत
लेखन प्रमोद कुमार
Jul 16, 2021, 09:50 am 3 मिनट में पढ़ें
मध्य प्रदेश: लड़के को निकालने की कोशिश में कुएं में गिरे 30 लोग, चार की मौत
मध्य प्रदेश में 30 लोग कुएं में गिरे

मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में कुएं में गिरने से कम से कम चार लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार, कुएं में गिरे लड़के को निकालने की कोशिश कर रहे करीब 30 ग्रामीण भी कुएं में गिर गए थे। अधिकारियों ने बताया कि लोगों के भार से कुएं पर लगाया गया स्लैब टूट गया और उस पर खड़े लगभग 30 लोग पानी में गिर गए। इनमें से चार लोगों की मौत हो चुकी है।

घटना
19 लोग बाहर निकाले गए, कई लापता

यह घटना विदिशा के गंजबासौदा गांव की है, जहां गुरुवार शाम एक बच्चा कुएं में गिर गया था। बच्चे को निकालने के लिए जमा हुए लोग भी कुएं में जा गिरे। घटना की सूचना मिलने पर राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) के बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और दूसरी एजेंसियों के साथ मिलकर राहत और बचाव अभियान चलाया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब तक 19 लोगों को बाहर निकाला जा चुका है, जबकि कई लोग लापता हैं।

जानकारी
अस्पताल में भर्ती कराए गए पांच घायल

कुएं में गिरने से कई लोगों को चोटें आई हैं। इनमें से पांच को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि रात लगभग 11 बजे बचाव कार्य में लगा एक ट्रैक्टर भी मिट्टी धंसने के कारण कुएं में गिर गया। ट्रैक्टर के साथ उस पर सवार चार पुलिसकर्मी और अन्य लोग भी कुएं में गिर गए। इनमें से तीन पुलिसकर्मियों और कुछ अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।

जानकारी
राहत कार्यों पर नजर रखे हुए हैं मुख्यमंत्री

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीब 30 फीट गहरे कुएं में 15 फीट से अधिक पानी है। गुरुवार रात से ही प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा हुआ है। खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान राहत कार्य पर नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने विदिशा के प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग को घटनास्थल पर भेजा था। शिवराज ने बताया कि प्रशासन के आला अधिकारियों को घटनास्थल पर भेज दिया गया है और वो खुद इसका जायजा ले रहे हैं।

ऐलान
मृतकों के परिजनों को पांच लाख का मुआवजा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस घटना में जान गंवाने वाले मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उनके परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया है। वहीं घायलों को 50,000 रुपये का मुआवजा दिया जाएगा और उनका निशुल्क इलाज होगा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को घायलों की हरसंभव चिकित्सकीय मदद करने का आदेश दिया है। साथ ही राज्य सरकार ने इस घटना की उच्च स्तरीय जांच कराने का फैसला किया है।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
प्रमोद कुमार
प्रमोद कुमार
Twitter
IIMC से पढ़ा। सच्ची, जरूरी और काम की हर बात आप तक पहुंचाने की कोशिश। राजनीतिक पार्टियों में हलचल से लेकर देश-दुनिया की बड़ी और अहम घटनाओं पर नजर रखता हूं। खबर को खबर की तरह आपके सामने पेश करने का प्रयास रहता है।
ताज़ा खबरें
मध्य प्रदेश
शिवराज सिंह चौहान
ताज़ा खबरें
महाराष्ट्र: उद्धव ठाकरे की बागियों के खिलाफ कार्रवाई, 9 मंत्रियों के विभाग दूसरों को दिए
महाराष्ट्र: उद्धव ठाकरे की बागियों के खिलाफ कार्रवाई, 9 मंत्रियों के विभाग दूसरों को दिए राजनीति
क्या फिर 'जैक स्पैरो' बनने के लिए जॉनी डेप को मिला 2,535 करोड़ रुपये का ऑफर?
क्या फिर 'जैक स्पैरो' बनने के लिए जॉनी डेप को मिला 2,535 करोड़ रुपये का ऑफर? मनोरंजन
भारत में रियलमी C30 स्मार्टफोन की बिक्री शुरू, जानें कीमत और ऑफर
भारत में रियलमी C30 स्मार्टफोन की बिक्री शुरू, जानें कीमत और ऑफर टेक्नोलॉजी
CLAT 2022 में लखनऊ की समृद्धि ने किया टॉप, सफलता के लिए दिए ये टिप्स
CLAT 2022 में लखनऊ की समृद्धि ने किया टॉप, सफलता के लिए दिए ये टिप्स करियर
इंग्लैंड बनाम भारत: एजबेस्टन टेस्ट से पहले भारतीय टीम से जुड़ेंगे मयंक अग्रवाल
इंग्लैंड बनाम भारत: एजबेस्टन टेस्ट से पहले भारतीय टीम से जुड़ेंगे मयंक अग्रवाल खेलकूद
मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश: आम के पेड़ों की सिक्योरिटी में लगे कई गार्ड और कुत्ते, जानिए वजह
मध्य प्रदेश: आम के पेड़ों की सिक्योरिटी में लगे कई गार्ड और कुत्ते, जानिए वजह अजब-गजब
महाराष्ट्र के सियासी संकट के बीच कितनी अहम है राज्यपाल की भूमिका?
महाराष्ट्र के सियासी संकट के बीच कितनी अहम है राज्यपाल की भूमिका? राजनीति
महाराष्ट्र का सियासी संकट: हालिया सालों में किस-किस राज्य में गिरी हैं सरकारें?
महाराष्ट्र का सियासी संकट: हालिया सालों में किस-किस राज्य में गिरी हैं सरकारें? राजनीति
प्रज्ञा ठाकुर को दाऊद इब्राहिम के भाई की गैंग से मिली हत्या की धमकी, FIR दर्ज
प्रज्ञा ठाकुर को दाऊद इब्राहिम के भाई की गैंग से मिली हत्या की धमकी, FIR दर्ज देश
सिकंदराबाद में तीन ट्रेनों में लगी आग के बीच 40 यात्रियों को कैसे सुरक्षित निकाला?
सिकंदराबाद में तीन ट्रेनों में लगी आग के बीच 40 यात्रियों को कैसे सुरक्षित निकाला? देश
और खबरें
शिवराज सिंह चौहान
उत्तराखंड: चार धामा यात्रा पर जा रही बस खाई में गिरी, 26 तीर्थयात्रियों की मौत
उत्तराखंड: चार धामा यात्रा पर जा रही बस खाई में गिरी, 26 तीर्थयात्रियों की मौत देश
मध्य प्रदेश में अब जनता करेगी मेयर का चुनाव, राज्यपाल ने दी अध्यादेश को मंजूरी
मध्य प्रदेश में अब जनता करेगी मेयर का चुनाव, राज्यपाल ने दी अध्यादेश को मंजूरी राजनीति
मध्य प्रदेश: शिकारियों के साथ मुठभेड़ में तीन पुलिसकर्मियों की मौत, मुख्यमंत्री ने बुलाई आपात बैठक
मध्य प्रदेश: शिकारियों के साथ मुठभेड़ में तीन पुलिसकर्मियों की मौत, मुख्यमंत्री ने बुलाई आपात बैठक देश
गरीबों के घर जलाने वालों के खिलाफ बुलडोजर का इस्तेमाल जरूरी- शिवराज सिंह चौहान
गरीबों के घर जलाने वालों के खिलाफ बुलडोजर का इस्तेमाल जरूरी- शिवराज सिंह चौहान देश
मध्य प्रदेश: खरगौन हिंसा की गलत फोटो ट्वीट करने पर दिग्विजय सिंह पर 5 मामले दर्ज
मध्य प्रदेश: खरगौन हिंसा की गलत फोटो ट्वीट करने पर दिग्विजय सिंह पर 5 मामले दर्ज देश
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

देश की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

India Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स भाजपा समाचार
कोरोना वायरस #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स सिद्धू मूसेवाला राज्यसभा चुनाव
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022