LOADING...
'ब्राउन' सीरीज: करिश्मा कपूर पहली बार वर्दी पहनकर करेंगी क्राइम का सफाया, देखें टीजर

'ब्राउन' सीरीज: करिश्मा कपूर पहली बार वर्दी पहनकर करेंगी क्राइम का सफाया, देखें टीजर

May 25, 2026
01:45 pm

क्या है खबर?

साल 2022 में खबर आई थी कि करिश्मा कपूर ने 'डेल्ही बेली' के निर्देशक अभिनय देव से हाथ मिलाया है। दोनों मिलकर एक वेब सीरीज में काम करेंगे, जिसकी कहानी जाने-माने लेखक अभेक बरुआ की किताब 'सिटी ऑफ डेथ' पर आधारित होगी। जी स्टूडियो द्वारा निर्मित इस सीरीज का शीर्षक 'ब्राउन' है, जिसका टीजर अब जारी हो गया है। इसमें पहली बार करिश्मा पुलिस की वर्दी में नजर आई हैं। वह पुलिस अधिकारी 'रीता ब्राउन' का किरदार निभा रही हैं।

टीजर

हत्या और सस्पेंस से भरपूर है टीजर

'ब्राउन' का टीजर शुरू से आखिर तक बेहद रहस्यमयी प्रतीत होता है। कहानी कोलकाता की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जिसमें करिश्मा को एक अमीर परिवार की लड़की की हत्या की जांच करने की जिम्मेदारी सौंपी जाती है। ट्विस्ट यह है कि केस सुलझाने के साथ-साथ अभिनेत्री अपने व्यक्तिगत और मानसिक तनाव से भी लड़ रही हैं। उनके अलावा, सीरीज में जीशु सेनगुप्ता और सोनी राजदान भी मुख्य किरदार में हैं। ZEE5 ने रिलीज तारीख का ऐलान अभी नहीं किया है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए 'ब्राउन' का टीजर

Advertisement