NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / अलविदा 2024: शारदा सिन्हा से पंकज उधास तक, इस साल इन सितारों ने छोड़ा साथ 
    अगली खबर
    अलविदा 2024: शारदा सिन्हा से पंकज उधास तक, इस साल इन सितारों ने छोड़ा साथ 
    इस साल इन सितारों ने दुनिया को कहा अलविदा

    अलविदा 2024: शारदा सिन्हा से पंकज उधास तक, इस साल इन सितारों ने छोड़ा साथ 

    लेखन दीक्षा शर्मा
    Dec 10, 2024
    08:03 am

    क्या है खबर?

    गुजरता हुआ साल 2024 किसी को हंसा कर गया तो किसी को रुलाकर। इस बीच बहुत से सितारे इस दुनिया से हमेशा-हमेशा के लिए चले गए। अचानक हुए उनके निधन से उनके चाहनेवाले भी हैरान रह गए।

    शारदा सिन्हा से लेकर पंकज उधास तक ऐसे कई चर्चित सितारे रहे, जो दुनिया छोड़कर चले गए।

    आइए एक नजर उन्हीं कलाकारों पर डालते हैं, जिनके जाने से उनके परिवारवालों के साथ-साथ प्रशंसकों को भी बड़ा सदमा लगा।

    #1

    शारदा सिन्हा

    शारदा बिहार की एक प्रसिद्ध लोक गायिका थीं। उन्हें मैथिली और भोजपुरी संगीत में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए जाना जाता है। छठ पूजा के दिन शारदा के गीत सभी जगह गूंजते हैं।

    शारदा पिछले लंबे वक्त से कैंसर से पीड़ित थीं और 5 नवंबर, 2024 को वह जिंदगी से यह जंग हार गईं।

    बता दें शारदा को संगीत में उनके योगदान के लिए भारत सरकार द्वारा 'पद्म श्री' और 'पद्म भूषण' जैसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था।

    #2

    ऋतुराज सिंह

    इस सूची में दूसरा नाम अभिनेता ऋतुराज सिंह का है। 20 फरवरी को दिल का दौरा पड़ने की वजह से उनका निधन हो गया। वे 69 साल के थे।

    ऋतुराज ने अपने करियर की शुरुआत 1993 में आए टीवी शो 'बनेगी अपनी बात' के जरिए की थी। इसके बाद उन्होंने 'अनुपमा', 'ज्योति', 'हिटलर दीदी', 'शपथ', 'वॉरियर हाई' और 'आहट और अदालत' जैसे शो में काम किया।

    वह शाहरुख खान के साथ 'डर' और 'बाजीगर' जैसी फिल्मों में भी नजर आए।

    #3

    पंकज उधास 

    शास्त्रीय गायक पंकज उधास भी 2024 में इस दुनिया को अलविदा कह गए। 26 फरवरी को 72 साल की उम्र में उनका निधन हो गया।

    उन्होंने फिल्म 'कामना' (1972) से बॉलीवुड में शुरुआत की थी। उन्हें कैसेट कंपनी ने 'आहट' में गाने का मौका मिला। इसमें उनका गाना 'चिट्ठी आई है' लोगों को बहुत पसंद आया।

    इसके बाद पंकज ने 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी', 'थानेदार', 'साजन', 'मोहरा', 'गंगा जमुना सरस्वती' जैसी कई फिल्मों में भी आवाज का जादू चलाया।

    #4

    अतुल परचुरे 

    अभिनेता अतुल परचुरे का 15 अक्टूबर को 57 साल की उम्र में निधन हो गया है। वे पिछले कुछ सालों से कैंसर से जंग लड़ रहे थे।

    अतुल ने अपने लंबे करियर में कई सितारों के साथ काम किया था, जिनमें अमिताभ बच्चन से लेकर शाहरुख खान तक का नाम शामिल है।

    उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर बाल कलाकार 1985 में आई मराठी फिल्म 'खिचड़ी' से की थी। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड का रुख किया।

    #5

    इन सितारों ने भी कहा अलविदा 

    आमिर खान की फिल्म 'दंगल' में छोटी बबीता फोगाट की भूमिका निभाने वालीं सुहानी भटनागर की मौत ने सभी को हिलाकर रख दिया था।

    17 फरवरी को महज 19 की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। सुहानी के निधन की वजह पूरे शरीर में पानी भरना बताया गया था।

    अभिनेता विकास सेठी ने भी 9 सितंबर को हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। उनका निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    सेलिब्रिटी की मौत

    ताज़ा खबरें

    #NewsBytesExplainer: भारत और तुर्की के कैसे रहे हैं संबंध, दोनों देशों में कितना व्यापार होता है? पाकिस्तान समाचार
    कल्कि कोचलिन ने बताया बॉलीवुड के अंदर का हाल, बोलीं- करोड़ों रुपये फंसे हैं बॉलीवुड समाचार
    अंतरिक्ष का मलबा भविष्य के मिशनों के लिए कैसे बनता जा रहा है बड़ी समस्या? अंतरिक्ष
    'भूल चूक माफ': सुलटा मैडॉक फिल्म्स और PVR का विवाद, निर्माताओं ने किया ये नया ऐलान राजकुमार राव

    बॉलीवुड समाचार

    आलिया भट्ट के साथ फिल्म बनाएंगे 'स्त्री 2' के निर्माता दिनेश विजान, 'चामुंडा' बनाने की तैयारी आलिया भट्ट
    नरगिस फाखरी की बहन आलिया गिरफ्तार, एक्स बॉयफ्रेंड और एक लड़की को जिंदा जलाने का आरोप नरगिस फाखरी
    कंगना रनौत ने नरेंद्र मोदी के साथ देखी 'द साबरमती रिपोर्ट', फिल्म देखकर क्या बोलीं अभिनेत्री? कंगना रनौत
    विक्रांत मैसी नहीं ले रहे अभिनय से संन्यास, बोले- लोगों ने गलत समझ लिया विक्रांत मैसी

    सेलिब्रिटी की मौत

    'तारक मेहता..' की जेनिफर मिस्त्री की बहन का निधन, 45 साल उम्र में ली अंतिम सांस तारक मेहता का उल्टा चश्मा
    गायक शाहिद माल्या के पिता सलीम का 76 साल की उम्र में निधन बॉलीवुड समाचार
    कौन थीं भोजपुरी अभिनेत्री अमृता पांडे जो अपने घर में मृत पाई गईं? भोजपुरी सिनेमा
    तमिल गायिका उमा रामानन का निधन, 69 साल की उम्र में ली अंतिम सांस  तमिल सिनेमा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025