'एनिमल' की नकल या असली धमाका? 'टॉक्सिक' में यश का नया अवतार देख सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
अभिनेता यश की नई फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' का ट्रेलर रिलीज होते ही इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गया है। ट्रेलर में यश के शर्टलेस सीन की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर लोग इसकी तुलना रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' से कर रहे हैं।
जहाa कुछ ट्रोल्स इसे 'सस्ती नकल' बता रहे हैं, वहीं दूसरी ओर फैंस यह देखने के लिए बेहद उत्सुक हैं कि यश इस किरदार में अपना क्या नया और अलग अंदाज पेश करते हैं। सोशल मीडिया पर इसे लेकर काफी बहस छिड़ी हुई है( एक यूजर ने मजाक उड़ाते हुए लिखा कि यश ने कॉपी करने में PHD कर ली है तो वहीं फैंस का कहना है कि यश बॉक्स ऑफिस पर दिखा देंगे कि असली 'एनिमल' कौन है।
'टॉक्सिक' 26 अगस्त को होगी रिलीज
इस फिल्म को गीता मोहनदास ने निर्देशित किया है और इसे कन्नड़ और अंग्रेजी, दोनों भाषाओं में शूट किया गया है। इसका हिंदी, तमिल, तेलुगू और मलयालम में भी डब वर्जन आएगा। इस फिल्म को यश ने वेंकट के नारायण के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है। KVN प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स के बैनर तले बनी इस फिल्म में यश के साथ नयनतारा, हुमा कुरैशी, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वासंत भी हैं। ये फिल्म 26 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।