यश की 'टाॅक्सिक' पर खास चेतावनी, जानिए क्यों बच्चों को दी घर पर रहने की हिदायत
मनोरंजन
साउथ के सुपरस्टार यश ने स्पष्ट कर दिया है कि उनकी आगामी फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' बच्चों के लिए नहीं बनाई गई है। 'आप की अदालत' शो के दौरान यश ने बताया कि फिल्म की टैगलाइन और इसकी गहरी विषय-वस्तु खुद यह दर्शाती है कि ये वयस्कों के लिए है। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा, "सभी बच्चों को घर पर ही रहना होगा।" इसके साथ ही यश ने ये भी साझा किया कि फिल्म में उनका किरदार इतना गहरा और सशक्त है कि इसे पर्दे पर उतारना उनके लिए एक अभिनेता के तौर पर बेहद चुनौतीपूर्ण अनुभव रहा।