NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / क्या दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह IPL की नई टीम के लिए बोली लगाएंगे?
    अगली खबर
    क्या दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह IPL की नई टीम के लिए बोली लगाएंगे?
    रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण

    क्या दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह IPL की नई टीम के लिए बोली लगाएंगे?

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Oct 23, 2021
    02:09 pm

    क्या है खबर?

    दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को बॉलीवुड का हॉट कपल माना जाता है। देश ही नहीं, दुनियाभर में इस पति-पत्नी को जोड़ी को प्रशंसकों ने प्यार दिया है।

    अक्सर ये दोनों अपनी फिल्मों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं।

    अब जानकारी सामने आ रही है कि दीपिका और रणवीर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की एक नई टीम खरीदने वाले हैं।

    हालांकि, अभी तक इस संबंध में आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

    आगामी सीजन

    IPL के नए सीजन में आठ के बजाय 10 टीमें होंगी

    आउटलुक इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, दीपिका और रणवीर IPL की एक नई टीम के लिए बोली लगा सकते हैं।

    भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने हाल में IPL टीम के स्वामित्व और संचालन के लिए एक निविदा जारी करने की घोषणा की थी। यह निविदा 31 अगस्त को आमंत्रित की गई थी।

    IPL के नए सीजन (2022) में आठ के बजाय 10 टीमें शामिल होंगी। ये दो नई टीमें अगले साल IPL से जुड़ेंगी।

    सूचना

    कई हस्तियां टीमों को खरीदने की दौड़ में शामिल

    इस कपल के अलावा इन टीमों को खरीदने के लिए कई बड़े बिजनसमैन और हस्तियां कतार में हैं।

    इन टीमों को खरीदने में ग्लेजर फैमिली, ऑरोबिंदो फार्मा, टॉरेंट फार्मा, आरपी-संजीब गोयंका ग्रुप, जिंदल स्टील (नवीन जिंदल), रॉनी स्क्रूवाला, कोटक ग्रुप और अडानी जैसी हस्तियों ने दिलचस्पी दिखाई है।

    मीडिया रिपोर्ट की मानें तो इन दो IPL टीमों की घोषणा 25 अक्टूबर को दुबई में की जाएगी।

    अन्य टीमें

    इन बॉलीवुड कलाकारों ने भी खरीदा IPL टीम

    IPL और बॉलीवुड का पुराना नाता रहा है। यह पहली बार नहीं है जब कोई बॉलीवुड कलाकार के IPL टीम खरीदने की बात हो रही है।

    शाहरुख खान भी IPL टीम 'कोलकाता नाइट राइडर्स' के मालिक हैं। वह अक्सर मैदान पर अपनी टीम का मनोबल बढ़ाते हुए नजर आते हैं। अभिनेत्री प्रीति जिंटा भी 'पंजाब किंग्स' की को-ओनर हैं।

    इसके अलावा शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा ने भी IPL टीम 'राजस्थान रॉयल्स' का संचालन किया था।

    वर्कफ्रंट

    इन फिल्मों में नजर आएंगे रणवीर और दीपिका

    काफी समय से रणवीर, कबीर खान के निर्देशन में बनी फिल्म '83' को लेकर चर्चा में हैं। इसमें उनके साथ एक छोटी भूमिका में दीपिका भी नजर आएंगी।

    इसके अलावा रणवीर करण जौहर की फिल्म 'तख्त' को लेकर चर्चा में हैं। वह 'जायेशभाई जोरदार' में भी नजर आने वाले हैं।

    वहीं, दीपिका को 'द इंटर्न' और शकुन बत्रा की अनटाइटल्ड फिल्म में अभिनय करते देखा जाएगा। वह शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' में भी नजर आने वाली हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    दीपिका पादुकोण
    BCCI
    शाहरुख खान

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: केएल राहुल ने रचा इतिहास, 3 टीमों से शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने IPL 2025
    बॉलीवुड को थिएटर ने दिए ये शानदार कलाकार, एक ने 2 बार दी 1,000 करोड़ी फिल्में शाहरुख खान
    केएल राहुल ने पूरे किए अपने 8,000 टी-20 रन, जानिए उनके आंकड़े केएल राहुल
    महाराष्ट्र: सोलापुर में कपड़ा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मालिक समेत 8 लोगों की मौत महाराष्ट्र

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2021: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का शेड्यूल, टीम में बदलाव और अन्य महत्वपूर्ण बातें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    IPL 2021: सीजन से हटे तीन और इंग्लिश खिलाड़ी, जॉनी बेयरेस्टो भी हैं लिस्ट में शामिल सनराइजर्स हैदराबाद
    IPL: कप्तान के तौर पर कितने सफल रहे हैं रोहित? जानें आंकड़े रोहित शर्मा
    IPL 2021: जानें दिल्ली कैपिटल्स का पूरा शेड्यूल और अन्य महत्वपूर्ण बातें दिल्ली कैपिटल्स

    दीपिका पादुकोण

    सुशांत सिंह मामले में NCB ने पेश की चार्जशीट, आरोपियों में रिया चक्रवर्ती का नाम सुशांत सिंह राजपूत
    'वैराइटी इंटरनेशनल वीमेन इम्पैक्ट रिपोर्ट 2021' में शामिल होने वाली पहली भारतीय अभिनेत्री बनीं दीपिका मुंबई
    जल्द शुरू होगी दीपिका-प्रभास की फिल्म की शूटिंग, अभिनेत्री ने दिया 75 दिनों का समय बॉलीवुड समाचार
    दीपिका अभिनीत 'द इंटर्न' की हिन्दी रीमेक को अमित शर्मा कर सकते हैं निर्देशित बॉलीवुड समाचार

    BCCI

    इंग्लैंड में तीन खिलाड़ियों के चोटिल होने के बाद विकल्प भेजने की राह तलाश रही BCCI इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    गिब्स ने लगाया BCCI पर धमकी देने का आरोप, जानें क्या है पूरा मामला क्रिकेट समाचार
    कश्मीर प्रीमियर लीग: विवाद को लेकर ICC के पास पहुंची BCCI, रखी है ये मांग क्रिकेट समाचार
    IPL 2021: BCCI ने दी बबल टू बबल ट्रांसफर की अनुमति, जारी की हेल्थ एडवाइजरी इंडियन प्रीमियर लीग

    शाहरुख खान

    शाहरुख अभिनीत एटली की अगली फिल्म में शामिल हुईं साउथ अभिनेत्री प्रियामणि बॉलीवुड समाचार
    क्या शाहरुख खान अभिनीत एटली की अगली फिल्म 'मनी हाइस्ट' से है प्रेरित? बॉलीवुड समाचार
    शाहरुख और नयनतारा अभिनीत एटली की फिल्म में राणा दग्गुबाती बनेंगे विलेन बॉलीवुड समाचार
    डिज्नी प्लस हॉटस्टार की वेब सीरीज के साथ डिजिटल डेब्यू करेंगे शाहरुख खान बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025