NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / ऑस्कर 2022: अवॉर्ड जीतने वाली फिल्मों को कहां देखें? जानिए सबकुछ
    अगली खबर
    ऑस्कर 2022: अवॉर्ड जीतने वाली फिल्मों को कहां देखें? जानिए सबकुछ
    ऑस्कर अवॉर्ड जीतने वाली इन फिल्मों को कहां देखें?

    ऑस्कर 2022: अवॉर्ड जीतने वाली फिल्मों को कहां देखें? जानिए सबकुछ

    लेखन नेहा शर्मा
    Mar 28, 2022
    08:12 pm

    क्या है खबर?

    ऑस्कर पुरस्कार समारोह सुर्खियों में है।

    कैलिफोर्निया स्थित लॉस एंजेलिस के डॉल्बी थिएटर में ऑस्कर पुरस्कार समारोह का धमाकेदार आयोजन किया गया।

    समारोह में 'कोडा' से लेकर 'किंग रिचर्ड' जैसी फिल्मों का दबदबा रहा। अगर आप इन फिल्मों के बारे में जानना चाहते हैं और यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि ये फिल्में आप कहां देख सकते हैं तो आप सही जगह आए हैं।

    आइए आपको इन फिल्मों के बारे में विस्तार से बताते हैं।

    #1

    CODA

    ऑस्कर में फिल्म 'CODA' की सबसे ज्यादा धूम रही। इसका निर्देशन सायन डेयर ने किया है। एमिलिया जोन्स, यूजेनियो डर्बे ट्रॉय कॉटसर और डेनियल डुरांट ने इसमें मुख्य भूमिका निभाई है।

    यह एक बहरे परिवार की बेटी रूबी रॉसी की कहानी है। रूबी अपने परिवार की इकलौती सदस्य है, जो सुन सकती है।

    उसे अपनी और अपने परिवार की जिंदगी व फिशिंग बिजनेस को बचाने के लिए संघर्ष करना पड़ता है।

    फिल्म आप एप्पल टीवी प्लस पर देख सकते हैं।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

    'CODA' स्ट्रीमिंग सर्विस पर रिलीज हुई पहली फिल्म है, जिसने बेस्ट फीचर फिल्म का अवॉर्ड जीता है। इस फिल्म को थिएटर और सनडांस फिल्म फेस्टिवल में भी दिखाया गया था। ऑस्कर 2022 में इस फिल्म ने तीन पुरस्कार अपने नाम किए हैं।

    #2

    किंग रिचर्ड

    विल स्मिथ की फिल्म 'किंग रिचर्ड' एक स्पोर्ट्स ड्रामा है। यह मशहूर टेनिस प्लेयर्स सेरेना और वीनस विलियम्स के पिता और कोच रिचर्ड विलियम्स की बायोग्राफिकल फिल्म है, जिसमें स्मिथ ने मुख्य भूमिका निभाई है।

    फिल्म उस पिता की कहानी है, जिसने अपनी बेटियों के जन्म से पहले ही 78 पेज का उनका पूरा करियर प्लान लिख डाला।

    फिल्म अभी भारत में किसी भी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध नहीं है, लेकिन सिनेमाघरों में इसके शोज चल रहे हैं।

    #3

    द पावर ऑफ द डॉग

    जेन कैंपियन ने फिल्म 'द पावर ऑफ द डॉग' के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार जीता और इसी के साथ ऑस्कर जीतने वाली तीसरी महिला निर्देशक बन गई हैं।

    इस फिल्म में बेनेडिक्ट कम्बरबैच, कर्स्टन डस्ट, जेसी प्लेमंस, कोडी स्मिट-मैक्फी ने अहम भूमिका निभाई है।

    इसकी कहानी निर्देशक के मूल स्थान न्यूजीलैंड पर आधारित है। यह मनावैज्ञानिक ड्रामा फिल्म थॉमस सैवेज के 1967 के इसी नाम से आए उपन्यास पर आधारित है।

    इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

    #4

    ड्यून

    ऑस्कर समारोह में फिल्म 'ड्यून' का भी जलवा रहा। डेनिस विलनव इसके निर्देशक हैं। ये भविष्य में हजारों साल आगे स्थित कहानी है।

    फिल्म की कहानी पॉल नाम के एक युवक के आसपास घूमती है, जिसे अपने परिवार और इंसानियत को बचाने के लिए अराकिस जाना होगा।

    अराकिस एक खतरनाक रेतीला ग्रह है, जहां 'स्पाइस' नाम का बेहद दुर्लभ संसाधन मौजूद है, जो मानव जीवन के लिए जरूरी है।

    फिल्म को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

    #5

    वेस्ट साइड स्टोरी

    इस फिल्म का निर्देशन स्टीवन स्पीलबर्ग ने किया है। एंसेल एल्गॉर्ट, एरियाना डिबोस, रेचल जेग्लर, माइक फेस्ट, मैडी जीग्लर ने इसमें अहम भूमिका निभाई है। इसमें 1957 का न्यूयॉर्क शहर दिखाया गया है।

    फिल्म में अमेरिकी और प्यूर्तो रीकन लड़कों का एक गैंग है, जिनके बीच झड़पें होती रहती हैं। दोनों पश्चिमी मैनहैटन में एक हिस्से पर अपना कंट्रोल चाहते हैं।

    इस बीच दोनों पक्षों के लड़के-लड़की में प्यार हो जाता है।

    फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर उपलब्ध है।

    #6

    ड्राइव माय कार

    निर्देशक यूसुके हमागुची की जापानी भाषा की फिल्म 'ड्राइव माय कार' की कहानी एक प्रसिद्ध मंच अभिनेता के इर्द-गिर्द घूमती है, जिन्हें अपनी पत्नी की आकस्मिक मृत्यु के दो साल बाद हिरोशिमा में एक थिएटर फेस्टिवल में आंतोन चेखव के नाटक 'अंकल वान्या' के निर्देशन का प्रस्ताव मिलता है।

    वहां, उनकी मुलाकात एक युवती से होती हैं और उनकी जिंदगी में कई बदलाव आते हैं।

    HBO मैक्स पर यह फिल्म स्ट्रीम हो रही है।

    #7

    एनकैंटो

    जैरेड बुश और बायरन हावर्ड इस एनिमेटेड फिल्म के निर्देशक हैं। स्टेफनी बिएट्रिज, मारिया सीसिलिया बोटेरो, जॉन लेगीजामो ने इसमें मुख्य भूमिका निभाई है।

    'एनकैंटो' कोलंबिया के पहाड़ों पर जादुई घर में रहने वाले एक परिवार की कहानी बताती है। परिवार में सबके पास जादुई शक्तियां हैं, लेकिन एक दिन परिवार अपना जादू खोने लगता है, इसी रहस्य के पीछे पूरी फिल्म घूमती है।

    पिछले साल नवंबर में आई इस फिल्म को आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

    #8

    द आइज ऑफ टैमी फेय

    ऑस्कर समारोह में इस फिल्म ने जेसिका चैस्टेन को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड दिलाया। ये फिल्म 1970 और 80 के दशक में टीनी प्रेसेंटर टैमी फेय के जीवन में आने वाले उतार-चढ़ाव की कहानी है।

    कहानी पावर कपल Jim और Tammy Faye Bakker के जीवन पर है, जिन्होंने 1970 और 80 के दशक के दौरान वर्ल्डवाइड क्रिश्चियन ब्रॉडकास्ट नेटवर्क में अपनी PTL Club टेलीविजन मिनिस्ट्री बनाई थी।

    फिल्म को आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    हॉलीवुड समाचार
    ऑस्कर पुरस्कार

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    हॉलीवुड समाचार

    जल्द आएगा सुपरहिट कोरियाई वेब सीरीज 'स्क्विड गेम' का दूसरा सीजन नेटफ्लिक्स
    अमेरिकी एक्टर पॉल रड को पीपल मैगजीन ने दिया सबसे सेक्सी पुरुष का खिताब बॉलीवुड समाचार
    प्रियंका ने किया 'मैट्रिक्स रिसरेक्शंस' की रिलीज डेट का ऐलान, रणवीर की '83' से होगी टक्कर बॉलीवुड समाचार
    इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स, 2021: अवॉर्ड जीतने से चूके नवाजुद्दीन और वीर दास, 'आर्या' भी खाली हाथ बॉलीवुड समाचार

    ऑस्कर पुरस्कार

    #Oscars2019: पढ़ें नॉमिनेशन की पूरी लिस्ट, इस भारतीय फिल्म को भी मिली जगह हॉलीवुड समाचार
    #Oscars2019: पहली बार बिना होस्ट के संपन्न होगा ऑस्कर अवॉर्ड समारोह हॉलीवुड समाचार
    #Oscars2019: ऑस्कर के लिए कौन करता है वोट, कैस चुने जाते हैं विजेता? जानें हॉलीवुड समाचार
    #Oscars2019: भारतीय फिल्म 'पीरियड. एंड ऑफ सेंटेंस' को मिला ऑस्कर, जानिए कैसी है फिल्म हॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025