'ग्राम चिकित्सालय 2' की रिलीज से पहले TVF की इन लोकप्रिय सीरीज को देखना न भूलें
क्या है खबर?
द वायरल फीवर (TVF) अपनी चर्चित वेब सीरीज 'ग्राम चिकित्सालय' का दूसरा सीजन ला रहा है। इसके जरिए अमोल पराशर, आकांक्षा रंजन और विनय पाठक अपने किरदारों में वापसी करने के लिए तैयार हैं। प्रीमियर 23 जून को अमेजन प्राइम वीडियो पर होगा। इस बार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ भी नजर आएंगे। 7.1 IMDb रेटिंग वाली इस सीरीज के दूसरे सीजन को देखने से पहले TVF की इन सीरीज को OTT पर जरूर देखें।
#1 & #2
'पंचायत' और 'गुल्लक'
TVF की लोकप्रिय सीरीज 'पंचायत' अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद है। जितेंद्र कुमार, नीना गुप्ता, रघुबीर यादव और सुनीता राजवार जैसे सितारों से सजी इस सीरीज के 4 सीजन आ चुके हैं। इसकी कहानी गांव की पृष्ठभूमि पर आधारित सचिव जी के इर्द-गिर्द घूमती है। एक और दिलचस्प कहानी में 'गुल्लक' का नाम शामिल है, जिसका 5वां सीजन हाल ही में आया है। सोनी लिव पर माैजूद यह कहानी मिश्रा परिवार की रोजमर्रा जिंदगी और दिलचस्प कारनामों पर आधारित है।
#3 & #4
'ये मेरी फैमिली' और 'आम आदमी फैमिली'
अगर आप 90 के दशक को दोबारा जीना चाहते हैं, तो 'ये मेरी फैमिली' आपका दिल छू लेगी। अमेजन मिनी टीवी पर मौजूद यह सीरीज एक मध्यमवर्गीय परिवार के रोजमर्रा के खट्टे-मीठे रिश्तों को दर्शाती है। इसकी कहानी भले अलग हो, लेकिन एहसास 'ग्राम चिकित्सालय' जैसा है। ZEE5 पर माैजूद 8.4 IMDb रेटिंग वाली 'आम आदमी फैमिली' एक मजेदार सीरीज है। इसमें नजर आए शर्मा परिवार की कहानी ठीक वैसी ही घरेलू और दिलचस्प लगेगी जैसी 'पंचायत' और 'गुल्लक' है।