LOADING...
कॉमेडियन सुनील पाल की सरेआम बेइज्जती, मंच पर आयोजक ने किया इतना बुरा बर्ताव; वीडियो वायरल
कॉमेडियन सुनील पाल को सरेआम किया अपमानित

कॉमेडियन सुनील पाल की सरेआम बेइज्जती, मंच पर आयोजक ने किया इतना बुरा बर्ताव; वीडियो वायरल

Mar 31, 2026
07:31 pm

क्या है खबर?

मशहूर कॉमेडियन सुनील पाल का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक कार्यक्रम के दौरान मंच पर उनका सरेआम अपमान किया गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि जब सुनील पाल सभा को संबोधित करने के लिए खड़े हुए तो आयोजक ने उन्हें बीच में ही टोक दिया और भाषण देने से साफ मना करते हुए वापस अपनी जगह पर बैठने को कह दिया। फैंस आयोजक के इस व्यवहार पर कड़ी नाराजगी जता रहे हैं।

अपमान

सुनील पाल के साथ मुंबई में बदसलूकी

स्टैंड-अप कॉमेडी की दुनिया के बड़ा नाम रहे सुनील को मुंबई के एक कार्यक्रम में बेहद असहज स्थिति का सामना करना पड़ा। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा जा सकता है कि जब सुनील 'थैंक यू नोट' (धन्यवाद भाषण) देने के लिए खड़े हुए तो उन्हें बीच में ही रोक दिया गया। आयोजक ने उन्हें भाषण देने की अनुमति देने से इनकार कर दिया, जिससे मंच पर मौजूद सभी लोग और उनके प्रशंसक हैरान रह गए।

गुहार

"कम से कम थैंक यू तो बोलने दो"

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि मंच पर बुलाकर सुनील को गुलदस्ता तो दिया गया, लेकिन जब वो बोलने के लिए आगे बढ़े तो आयोजक ने उन्हें माइक देने से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद सुनील पाल ने हैरान होकर गुहार लगाई कि कम से कम 'थैंक यू' तो बोलने दीजिए, पर आयोजक ने उनकी एक न सुनी और उन्हें सरेआम टोकते हुए वापस अपनी सीट पर बैठने पर मजबूर कर दिया।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो

Advertisement

नाराजगी

सुनील के अपमान पर भड़के फैंस

सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो ने लोगों को नाराज कर दिया है। लोग आयोजक के इस व्यवहार की कड़ी निंदा कर रहे हैं। वीडियो पर एक यूजर ने लिखा, 'ये बड़ा बदतमीजी भरा व्यवहार है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, "या तो बुलाओ मत और अगर बुलाया है तो इज्जत करो। फर्क नहीं पड़ता कि सामने वाला व्यक्ति कौन है।' एक कमेंट है, 'उन्हें बोलने से रोकने की ये जिद किसी का सरेआम अपमान करने जैसा है। शर्मनाक।'

लोकप्रियता

'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' जीत चुके सुनील

सुनील भारतीय स्टैंड-अप कॉमेडी की दुनिया का एक जाना-माना नाम हैं। उन्हें असली पहचान साल 2005 में मिली, जब उन्होंने मशहूर कॉमेडी शो 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' का पहला सीजन जीता था। इस जीत ने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया था। उन्हें उनकी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग और शानदार मिमिक्री (नकल उतारने) के लिए जाना जाता है। जॉनी लीवर जैसे बॉलीवुड के कई'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' अन्य सितारों की मिमिक्री करने में तो सुनील को महारत हासिल है।

Advertisement