Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
हॉलीवुड समाचार
बॉलीवुड समाचार
लेटेस्ट वेब सीरीज
लेटेस्ट फिल्में
सिद्धू मूसेवाला
गायक केके
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'फास्ट एंड फ्यूरियस 10' पर काम शुरू, विन डीजल ने बताया क्या होगा फिल्म का नाम
मनोरंजन

'फास्ट एंड फ्यूरियस 10' पर काम शुरू, विन डीजल ने बताया क्या होगा फिल्म का नाम

'फास्ट एंड फ्यूरियस 10' पर काम शुरू, विन डीजल ने बताया क्या होगा फिल्म का नाम
लेखन नेहा शर्मा
Apr 22, 2022, 01:38 pm 3 मिनट में पढ़ें
'फास्ट एंड फ्यूरियस 10' पर काम शुरू, विन डीजल ने बताया क्या होगा फिल्म का नाम
'फास्ट एंड फ्यूरियस 10' पर काम शुरू

'फास्ट एंड फ्यूरियस' के अगले पार्ट 'फास्ट एंड फ्यूरियस 10' की दुनियाभर के दर्शक राह देख रहे हैं। फिल्म से जुड़ीं कई जानकारियां सामने आ चुकी हैं। अब सुपरस्टार विन डीजल ने इसके नाम का खुलासा भी कर दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी है। इसके बाद इस 'फास्ट एंड फ्यूरियस' सीरीज के फैंस फूले नहीं समा रहे हैं। उन्हें उम्मीद है कि इसका 10वां भाग भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएगा। आइए पूरी खबर जानते हैं।

ऐलान
शुरू हो गई फिल्म की शूटिंग

फिल्म के लीड एक्टर विन ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्टर शेयर किया और बताया कि फिल्म का नाम 'फास्ट X' है। एक्टर ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'पहला दिन। मतलब यह कि फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है।' फिल्म का पोस्टर देखकर फैंस काफी उत्साहित हो गए हैं। फिल्म 19 मई, 2023 को रिलीज होगी। जस्टिन लिन बतौर निर्देशक इस बार भी फिल्म से जुड़े हैं। वह विन के साथ 10वें पार्ट के प्रोडक्शन का काम भी संभालेंगे।

जानकारी
न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

जस्टिन इस एक्शन फ्रेंचाइजी के प्रमुख निर्देशकों में से एक रहे हैं। उन्होंने इससे पहले 'फास्ट एंड फ्यूरियस' की नौवीं किस्त 'F9', 'फास्ट एंड फ्यूरियस 6', 'फास्ट फाइव', 'फास्ट एंड फ्यूरियस' और द 'फास्ट एंड द फ्यूरियस: टोक्यो ड्रिफ्ट' के निर्देशन की कमान संभाली थी।

स्टारकास्ट
'फास्ट X' में नजर आएंगे ये कलाकार

'फास्ट X' में कैप्टन मार्वल एक्ट्रेस ब्री लार्सन की एंट्री हो चुकी है। विन ने उनके साथ अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उनकी मौजूदगी पर मुहर लगाई थी। फिल्म में विन फिर डोम टोरेटो का किरदार निभाते दिखेंगे, वहीं मिशेल रोड्रिग्ज, टायरेस गिब्सन, लुडाक्रिस, सुंग कांग और चार्लीज थेरॉन मुख्य भूमिका में होंगे, जो 'द फेट ऑफ द फ्यूरियस' से विलेन साइफर का किरदार निभाते आ रहे हैं। जेसन मोमोआ और डेनिएला मेलचियर भी इसका हिस्सा हैं।

जानकारी
हॉलीवुड का बड़ा नाम हैं विन डीजल

विन डीजल ने फिल्मी जगत में अपार सफलता हासिल की है। उनकी गिनती दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले अभिनेताओं में होती है। 2017 में विन को फोब्र्स मैग्जीन ने सबसे ज्यादा कमाई करने वाले अभिनेता के रूप में तीसरा स्थान दिया था।

आगाज
25 जून को अमेरिका में रिलीज हुई थी 'फास्ट एंड फ्यूरियस 9'

'फास्ट एंड फ्यूरियस 9' पिछले साल 25 जून को अमेरिका में रिलीज की गई थी। रिलीज से पहले ही इस फिल्म को लेकर लोगों के बीच गजब की उत्सुकता थी और रिलीज के 11 दिनों में ही इस फिल्म ने कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़ डाले थे। जबरदस्त गाड़ियों के बीच खतरनाक एक्शन और स्टंट से सजी 'फास्ट एंड फ्यूरियस 9' ने फिल्मी बिजनेस को बॉक्स ऑफिस पर वो रफ्तार दी, जिसका बीते करीब दो साल से इंतजार था।

शुरुआत
2001 में आई थी 'फास्ट एंड फ्यूरियस' की पहली किस्त

'फास्ट एंड फ्यूरियस' यूनिवर्सल की अब तक की सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी है। इस सीरीज की फिल्मों ने सामूहिक रूप से दुनियाभर में 6.6 अरब डॉलर से अधिक की कमाई की है। 'फास्ट एंड फ्यूरियस' भारत में भी बहुत लोकप्रिय है। इसकी पहली फिल्म 2001 में रिलीज हुई थी। तब से लेकर 2017 में रिलीज इसकी आठवीं किस्त 'द फेट एंड द फ्यूरियस' और 2021 में आई 'F9' तक ने दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बनाई है।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
नेहा शर्मा
नेहा शर्मा
Twitter
मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन करते ही हिन्दुस्तान अखबार से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और खबरों की दुनिया से मुखातिब हुईं। सात साल हिन्दुस्तान से जुड़े रहने के दौरान विशेषतौर पर मनोरंजन जगत की खबरों पर पकड़ मजबूत की। मार्च, 2021 में न्यूबाइट्स के साथ डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक नई शुरुआत की, जिसके जरिए मुख्य रूप से मनोरंजन समाचार आप तक पहुंचा रही हूं।
ताज़ा खबरें
हॉलीवुड समाचार
हॉलीवुड फिल्में
ताज़ा खबरें
इंस्टाग्राम टेस्ट कर रही है नया नोट्स फीचर, 24 घंटे में अपने आप हो जाएंगे गायब
इंस्टाग्राम टेस्ट कर रही है नया नोट्स फीचर, 24 घंटे में अपने आप हो जाएंगे गायब टेक्नोलॉजी
कॉफी के शौकीन हैं तो भारत की इन पांच जगहों की जरूर करें सैर
कॉफी के शौकीन हैं तो भारत की इन पांच जगहों की जरूर करें सैर लाइफस्टाइल
मानसून में कार के लिए जरूरी हैं ये एक्सेसरीज, इन्हें लेकर न बरतें लापरवाही
मानसून में कार के लिए जरूरी हैं ये एक्सेसरीज, इन्हें लेकर न बरतें लापरवाही ऑटो
दिलीप जोशी से मुनमुन दत्ता तक, 'तारक मेहता...' के कलाकारों की फीस कितनी है?
दिलीप जोशी से मुनमुन दत्ता तक, 'तारक मेहता...' के कलाकारों की फीस कितनी है? मनोरंजन
तीसरा टेस्ट: दूसरी पारी में न्यूजीलैंड ने बनाए 326 रन, इंग्लैंड को दिया 296 का लक्ष्य
तीसरा टेस्ट: दूसरी पारी में न्यूजीलैंड ने बनाए 326 रन, इंग्लैंड को दिया 296 का लक्ष्य खेलकूद
हॉलीवुड समाचार
दुनिया में सबसे खूबसूरत हैं रॉबर्ट पैटिनसन और एंबर हर्ड- रिसर्च
दुनिया में सबसे खूबसूरत हैं रॉबर्ट पैटिनसन और एंबर हर्ड- रिसर्च मनोरंजन
अपना देश छोड़कर अमेरीका आना काफी चुनौतीपूर्ण था- प्रियंका चोपड़ा
अपना देश छोड़कर अमेरीका आना काफी चुनौतीपूर्ण था- प्रियंका चोपड़ा मनोरंजन
रिटायर होने की सोच रहे अभिनेता ब्रैड पिट, बोले- मैं करियर के आखिरी दौर में हूं
रिटायर होने की सोच रहे अभिनेता ब्रैड पिट, बोले- मैं करियर के आखिरी दौर में हूं मनोरंजन
ग्रुप से ब्रेक ले रहा BTS, अब अलग-अलग नजर आएंगे गायक
ग्रुप से ब्रेक ले रहा BTS, अब अलग-अलग नजर आएंगे गायक मनोरंजन
जेल कैदियों की रोमांचक कहानी, रोंगटे खड़े कर देंगी ये पांच हॉलीवुड फिल्में
जेल कैदियों की रोमांचक कहानी, रोंगटे खड़े कर देंगी ये पांच हॉलीवुड फिल्में मनोरंजन
और खबरें
हॉलीवुड फिल्में
जबरदस्त विवादों में फंसी थीं हॉलीवुड की ये पांच फिल्में
जबरदस्त विवादों में फंसी थीं हॉलीवुड की ये पांच फिल्में मनोरंजन
मानहानि मुकदमे के बाद फिर से 'जैक स्पैरो' बनेंगे जॉनी डेप?
मानहानि मुकदमे के बाद फिर से 'जैक स्पैरो' बनेंगे जॉनी डेप? मनोरंजन
लड़कियों की दोस्ती वाली पांच बेहतरीन हॉलीवुड फिल्में
लड़कियों की दोस्ती वाली पांच बेहतरीन हॉलीवुड फिल्में मनोरंजन
13 साल बाद आएगी 'अवतार 2', नाम के साथ फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान
13 साल बाद आएगी 'अवतार 2', नाम के साथ फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान मनोरंजन
'लाल सिंह चड्ढा' से पहले इन हॉलीवुड फिल्मों के रीमेक का हिस्सा रहे आमिर
'लाल सिंह चड्ढा' से पहले इन हॉलीवुड फिल्मों के रीमेक का हिस्सा रहे आमिर मनोरंजन
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Entertainment Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स भाजपा समाचार
कोरोना वायरस #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स सिद्धू मूसेवाला राज्यसभा चुनाव
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022