इस दिन दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज होगी 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक'
क्या है खबर?
बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल के अभिनय से सजी सुपरहिट फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' अब एक बार फिर से बडे़ पर्दे पर रिलीज होने जा रही है। 2019 में रिलीज हुई इस फिल्म को 26 जनवरी के मौके पर दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।
कोरोना वायरस के कारण इस बार गणतंत्र दिवस पर कोई बड़ी फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक नहीं दे रही। ऐसे में इसी फिल्म को सिनेमाघर में रिलीज करने का फैसला किया गया है।
ऐलान
मेकर्स ने किया आधिकारिक ऐलान
फिल्म की दोबारा रिलीज की जानकारी निर्माता RSVP फिल्म्स ने भी सोशल मीडिया पर दे दी है।
उन्होंने अपने एक ट्वीट में लिखा, 'इस गणतंत्र दिवस पर, आइए अपने जांबाज़ जवानों को सलाम करके अपना जोश हाई करते हैं। उरी- द सर्जीकल स्ट्राइक एक बार फिर सिनेमाघरों में देखिए।'
आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में विक्की कौशल को मेजर विहान सिंह के किरदार मे देखा गया था।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए ट्वीट
This #RepublicDay, let’s keep our Josh high as we salute our brave soldiers. Watch #UriTheSurgicalStrike once again, in cinemas near you. Book now: https://t.co/dSt80Fz2HU @vickykaushal09 @yamigautam @SirPareshRawal @RonnieScrewvala @AdityaDharFilms @soniakanwar22 pic.twitter.com/FGwG9wNpGe
— RSVP Movies (@RSVPMovies) January 24, 2021
रिलीज
पहले भी दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी फिल्म
गौरतलब है कि यह पहला मौका नहीं है जब 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज की जा रही है।
11 जनवरी को रिलीज होने के बार 2019 में ही इसे कारगिल दिवस यानी 26 जुलाई को भी सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज किया गया था।
उस समय महाराष्ट्र के 500 सिनेमाघरों में इसका प्रदर्शन किया गया था। हालांकि, तब यह इसी खास दिन पर केवल एक ही दिन के लिए रिलीज की गई थी।
सच्ची घटना
सच्ची घटना पर आधारित है फिल्म
बता दें कि यह फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित है। फिल्म में 2016 में कश्मीर के उरी इलाके में हुई आतंकी घटना को दिखाया गया था। जब उसी में सेना के कैंप पर आतंकी हमला कर दिया गया था। इस हमले में 19 भारतीय जवान शहीद हुए थे।
इसके एक सप्ताह बाद ही भारतीय सेना ने कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पाकर सर्जिकल स्ट्राइक की थी।
इस फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों ने काफी पसंद किया था।
जानकारी
फिल्म में दिखे ये कलाकार
फिल्म में यामी गौतम, परेश रावल, मोहित रैना और कीर्ति कुल्हारी जैसे सितारे भी दिखे थे। फिल्म में विक्की कौशल द्वारा बोला गया 'hows the josh' मोनोलॉग काफी लोकप्रिय हुआ था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस लगभग 244 करोड़ रुपये का लाइफ टाइम कलेक्शन किया था।