Page Loader
विक्की कौशल निभाएंगे लक्ष्मण उतेकर की अगली फिल्म में छत्रपति संभाजी महाराज का किरदार 
विक्की कौशल निभाएंगे छत्रपति संभाजी महाराज का किरदार (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@vickykaushal09)

विक्की कौशल निभाएंगे लक्ष्मण उतेकर की अगली फिल्म में छत्रपति संभाजी महाराज का किरदार 

Jan 23, 2023
01:29 pm

क्या है खबर?

अभिनेता विक्की कौशल एक के बाद कई फिल्मों में अपनी मौजूदगी दर्ज कराने वाले हैं। अब एक नई फिल्म के साथ उनका नाम जुड़ गया है। बॉलीवुड हंगामा के अनुसार, विक्की लक्ष्मण उतेकर की अगली फिल्म में छत्रपति संभाजी महाराज का किरदार निभाते नजर आएंगे। फिलहाल फिल्म प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है और इसकी स्क्रिप्ट लिखी जा चुकी है। अभिनेता ने फिल्म करने के लिए सहमति व्यक्त की है। हालांकि, निर्माताओं ने आधिकारिक तौर पर कुछ भी घोषणा नहीं की है।

विक्की

छत्रपति शिवाजी महाराज के बड़े बेटे थे छत्रपति संभाजी

विक्की ऐतिहासिक फिल्मों को करने के लिए काफी उत्साहित रहते हैं। इससे पहले उन्होंने 'तख्त' और 'द इम्मोर्टल अश्वत्थामा' को साइन किया था, लेकिन रिपोर्ट्स हैं कि इन परियोजनाओं को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। अब यह विक्की की तीसरी ऐतिहासिक फिल्म है, जिसे उतेकर द्वारा निर्देशित किया जाएगा। बता दें, वीर योद्धा छत्रपति संभाजी महाराज मराठा साम्राज्य के दूसरे छत्रपति थे। वह छत्रपति शिवाजी महाराज के सबसे बड़े बेटे थे। उन्होंने 1681 से 1689 तक शासन किया था।