विक्की कौशल की इन फिल्मों पर टिकीं सबकी नजरें, एक के लिए दांव पर 18 महीने
क्या है खबर?
विक्की कौशल अपनी एक से बढ़कर एक फिल्मों को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में हैं। बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने के लिए तैयार विक्की की आगामी फिल्मों पर इस वक्त पूरी इंडस्ट्री की नजरें टिकी हुई हैं। इन सब फिल्मों के बीच उनकी वो फिल्म भी खूब चर्चा में है, जिसके खास रोल के लिए उन्होंने अपने जीवन के पूरे 18 महीने कुर्बान कर दिए हैं। विक्की 38 साल के हो गए हैं। एक नजर उनकी आने वाली फिल्मों पर।
बंबं
'लव एंड वॉर'
विक्की की आने वाली फिल्मों में सबसे पहला नाम संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बन रही 'लव एंड वॉर' का है। एक लंबे अरसे के बाद भंसाली देश के 3 सबसे बड़े सितारों विक्की कौशल, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को एक ही फ्रेम में साथ लाने के लिए पूरी तरह तैयार है। फिल्म में विक्की का किरदार बेहद दमदार होगा। 'लव एंड वॉर' 21 जनवरी, 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
#2
'महावतार'
विक्की की सबसे चर्चित फिल्मों में दिनेश विजान और मैडॉक फिल्म्स की 'महावतार' शामिल है, जिसका निर्देशन अमर कौशिक कर रहे हैं। इस फिल्म में विक्की भगवान परशुराम के बेहद शक्तिशाली अवतार में नजर आने वाले हैं। इस किरदार के लिए विक्की ने अपने करियर का सबसे बड़ा दांव खेलते हुए पूरे 18 महीने यानी डेढ़ साल समर्पित किए हैं ताकि भगवान परशुराम के लुक और उनके भीतर के तेज को पर्दे पर जीवंत किया जा सके।
#3
'4 इडियट्स'
बॉलीवुड की ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म '3 इडियट्स' के बाद से ही फैंस इसके सीक्वल या इसी तरह की किसी मजेदार कॉमेडी-ड्रामा फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब उनकी ये मुराद जल्द ही पूरी होगी। '3 इडियट्स के सीक्वल '4 इडियट्स' में विक्की, आर माधवन, आमिर खान और शरमन जोशी के साथ स्क्रीन साझा करते नजर आएंगे। सीक्वल की कमान एक बार फिर निर्देशक राजकुमार हिरानी के हाथ में होगी।
पहचान
'मसान' से शुरुआत कर विक्की आज बने बॉलीवुड के सबसे भरोसेमंद एक्टर
विक्की कौशल ने अपने दम पर ये साबित किया है कि अगर आपके पास प्रतिभा है तो आपको सुपरस्टार बनने से कोई नहीं रोक सकता। साल 2015 में फिल्म 'मसान' से बतौर लीड एक्टर अपने करियर की शुरुआत करने वाले विक्की ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। इसके बाद विक्की ने 'मसान' के बाद 'उरी', 'सरदार उधम', 'सैम बहादुर' और 'छावा' जैसी फिल्मों से खुद को बेहतरीन बहुमुखी अभिनेताओं में शामिल कर लिया।