LOADING...
दिग्गज अभिनेत्री नवनींद्र बहल का निधन, कंगना रनौत की फिल्म 'क्वीन' में आई थीं नजर
दिग्गज अभिनेत्री नवनींद्र बहल का निधन

दिग्गज अभिनेत्री नवनींद्र बहल का निधन, कंगना रनौत की फिल्म 'क्वीन' में आई थीं नजर

Mar 16, 2026
05:53 pm

क्या है खबर?

सिनेमा जगत से जुड़ी दुखद खबर सामने आ रही है। दिग्गज अभिनेत्री नवनींद्र बहल का 76 साल की उम्र में निधन में निधन हो गया है। इसकी पुष्टि उनके बेटे कानू बहल ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए की। इस खबर के आते ही मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। अभिनेत्री आहाना कुमरा और हर्षवर्धन कपूर समेत कई सितारे और फैंस सोशल मीडिया के जरिए अपनी शोक संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।

पोस्ट

नवनींद्र बहल के बेटे ने साझा किया भावुक पोस्ट

दिग्गज अभिनेत्री के बेटे और निर्देशक-पटकथा लेखक कानू बहल ने नम आंखों से अपनी मां को अंतिम विदाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, 'मेरी शक्ति। मेरा विश्वास। मेरा प्यार। मेरी मार्गदर्शक। मेरी गुरु। मेरा दिल। अलविदा, मां। जब तक तुम मुझे फिर से जन्म न दो। मेरी आंखें हमेशा उस मुस्कान, उस मधुर ठहाके, उन उत्सुक आंखों की तलाश में रहेंगी। हमेशा रोशन। मेरी आत्मा को रोशन करने के लिए धन्यवाद।'

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

Advertisement

फिल्म

नवनींद्र बहल फिल्म 'क्वीन' में आई थीं नजर, इन शोज का रहीं हिस्सा

नवनींद्र बहल को एक अभिनेत्री, लेखिका और कला मार्गदर्शक के रूप में उनके योगदान के लिए जाना जाता था। कंगना रनौत की फिल्म 'क्वीन' में उन्होंने छोटी, लेकिन अहम भूमिका निभाई थी। वह 'ओए लकी लकी ओए', 'माचिस' और हॉलीवुड फिल्में 'द प्राइड' और 'द गुरु' का हिस्सा भी रहीं। इसके अलावा, अभिनेत्री को लोकप्रिय टीवी शो 'इश्कबाज', 'दिल बोले ओबेरॉय' और 'सदा-ए-वादी' के जरिए भी खूब शोहरत हासिल हुई थी।

Advertisement