राम गोपाल वर्मा के शिष्य वेनु गोपाल रेड्डी ने अपनी पहली रोम-कॉम की संभाली कमान, जानिए किस फिल्म में करेंगे निर्देशन
राम गोपाल वर्मा के साथ पर्दे के पीछे कई सालों तक काम करने के बाद, वेनु गोपाल रेड्डी अब 'रोमांचकम' के साथ निर्देशक की कुर्सी संभाल रहे हैं। यह एक म्यूजिकल रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जो कॉलेज से निकलकर असल जिंदगी में कदम रखने के बड़े बदलाव को दिखाती है।
वेनु कहते हैं, 'कॉलेज में हमें लगता है कि हम पूरी दुनिया जीत लेंगे, लेकिन कॉलेज खत्म होते ही हमें असलियत का सामना करना पड़ता है।'
उनकी यह बात फिल्म के विषय को सभी के लिए अपना सा बना देती है।
फिल्म के लिए सुमंत ने की कड़ी मेहनत
वेनु ने अपने किरदारों को जीवंत दिखाने पर बहुत ध्यान दिया। सुमंत प्रभास ने अपनी भूमिका को पूरी तरह समझने और निभाने के लिए खूब वर्कशॉप्स किं।
वहीं, अनंतिका सानिलकुमार ने अपने जज्बातों को बेहद स्वाभाविक तरीके से पर्दे पर उतारा। यह फिल्म उन सभी लोगों के दिल को छूने का इरादा रखती है, जो ग्रेजुएशन के बाद अपनी जिंदगी की राह खोज रहे हैं।