NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / वरुण धवन अब हॉलीवुड में करेंगे धमाका, हाथ लगी प्रियंका चोपड़ा की ये लोकप्रिय सीरीज
    अगली खबर
    वरुण धवन अब हॉलीवुड में करेंगे धमाका, हाथ लगी प्रियंका चोपड़ा की ये लोकप्रिय सीरीज
    वरुण धवन को मिला प्रियंका चोपड़ा का साथ

    वरुण धवन अब हॉलीवुड में करेंगे धमाका, हाथ लगी प्रियंका चोपड़ा की ये लोकप्रिय सीरीज

    लेखन नेहा शर्मा
    Nov 08, 2024
    06:59 pm

    क्या है खबर?

    जाने-माने निर्देशक डेविड धवन के बेटे वरुण धवन अपने करियर में कई हिट फिल्में दे चुके हैं। आने वाले दिनों में वह कई चर्चित फिल्मों में अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगे।

    इन दिनों वरुण अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु के साथ 'सिटाडेल: हनी बनी' में नजर आ रहे हैं, जिसमें उनके काम की तारीफ हो रही है।

    अब जो खबर आ रही है, उसे सुनकर उनके प्रशंसक खुशी से झूम उठेंगे।

    दरअसल, वरुण पहली बार एक अंतरराष्ट्रीय सीरीज से जुड़ने वाले हैं।

    पसंद

    रूसो ब्रदर्स हुए वरुण के दीवाने

    पिंकविला के मुताबिक, 'सिटाडेल: हनी बनी' में वरुण के काम से विदेशी सीरीज 'सिटाडेल' के निर्माता रूसो ब्रदर्स बेहद प्रभावित हैं। वरुण ने उन्हें इस कदर अपना मुरीद बना लिया कि उन्हें 'सिटाडेल 2' का प्रस्ताव मिल गया।

    वरुण, रूसो ब्रदर्स के सपंर्क में हैं और उनके साथ अपने पहले अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट को लेकर उत्साहित हैं।

    वरुण हाल ही में प्रीमियर में रूसो ब्रदर्स की बहन एंजेलिया रूसो से भी मिले थे, जो उनकी तारीफ करती नहीं थक रही थीं।

    जानकारी

    कौन हैं रूसो ब्रदर्स?

    एंथोनी रूसो और जोसेफ रूसो दो भाइयों की जोड़ी है, जो रूसो ब्रदर्स नाम से मशहूर हैं। अमेरिकी निर्देशक, निर्माता और पटकथा लेखक एंथोनी-जो ज्यादातर साथ ही फिल्मों और सीरीज का निर्देशन करते हैं। उन्हें मार्वल यूनिवर्स की फिल्मों के लिए जाना जाता है।

    सीरीज

    प्रियंका की 'सिटाडेल' पर दर्शकों ने जमकर लुटाया था प्यार

    प्रियंका चोपड़ा की वेब सीरीज 'सिटाडेल' पर दर्शकों ने खूब प्यार लुटाया था। यह उनके करियर का पहला वेब शो था, जो अमेजन प्राइम वीडियो पर आया।

    शो को समीक्षकाें से भी भरपूर प्यार मिला। खासकर प्रियंका की अदाकारी की खूब तारीफ हुई।

    इस सीरीज ने दुनियाभर में एक बड़े दर्शक वर्ग को आकर्षित किया है। अब इसके दूसरे सीजन यानी 'सिटाडेल 2' से वरुण जुड़ गए हैं और पहली बार वह पर्दे पर प्रियंका के साथ दिखने वाले हैं।

    पसंद

    दर्शकों को भा रही देसी 'सिटाडेल'

    वरुण और सामंथा की 'सिटाडेल', प्रियंका की 'सिटाडेल' का स्पिन ऑफ है।

    आसान शब्दों में स्पिन ऑफ का मतलब होता है कहानी या किरदार की पुरानी परतें खोलना। जैसे फिल्म 'बेबी' में अक्षय कुमार और तापसी पन्नू एक मिशन पर जाते हैं और उसको पूरा करते हैं, वहीं फिल्म 'नाम शबाना' में दिखाया गया है कि शबाना आखिर कैसे उस टीम का हिस्सा बनती हैं।

    बता दें कि 'सिटाडेल' की कहानी से लेकर किरदार तक दर्शकों को भा रहे हैं।

    आगामी फिल्में

    वरुण की ये फिल्में हैं कतार में

    वरुण पिछले कुछ दिनों से अपने पिता की एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म को लेकर भी चर्चा में हैं। इस फिल्म में उनकी जोड़ी पहली बार पूजा हेगड़े के साथ बनने वाली है, वहीं मृणाल ठाकुर भी इसका हिस्सा हैं।

    फिल्म 'बेबी जॉन' उनकी आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शुमार है, जिसमें उन्हें वामिका गब्बी और कीर्ति सुरेश का साथ मिला है।

    जाह्नवी कपूर के साथ वरुण की फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' भी आने वाली है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    वरुण धवन
    प्रियंका चोपड़ा
    बॉलीवुड समाचार
    हॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    अंतरिक्ष का मलबा भविष्य के मिशनों के लिए कैसे बनता जा रहा है बड़ी समस्या? अंतरिक्ष
    'भूल चूक माफ': सुलटा मैडॉक फिल्म्स और PVR का विवाद, निर्माताओं ने किया ये नया ऐलान राजकुमार राव
    सामंथा रुथ प्रभु अब कथित बॉयफ्रेंड राज निदिमोरू के साथ रहेंगी, ढूंढ रहे घर  सामंथा रुथ प्रभु
    विराट कोहली द्वारा घरेलू टेस्ट मैचों में खेली गई कुछ यादगार पारियां विराट कोहली

    वरुण धवन

    अजय देवगन सहित ये बॉलीवुड अभिनेता रैपर बनकर मचा चुके हैं धमाल  रणवीर सिंह
    सलमान खान-आमिर खान ही नहीं, ये बॉलीवुड सितारे रह चुके हैं एक-दूसरे के क्लासमेट्स  सलमान खान
    बॉलीवुड में कदम रखने को तैयार श्रीलीला, वरुण धवन के साथ इस फिल्म में आएंगी नजर  मृणाल ठाकुर
    वरुण धवन की फिल्म 'बेबी जॉन' को मिली रिलीज तारीख, नया पोस्टर आया सामने  एटली

    प्रियंका चोपड़ा

    प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ ने नीलम उपाध्याय से की सगाई, जानिए उनके बारे में बॉलीवुड समाचार
    आलिया भट्ट से श्रद्धा कपूर तक, गाना गाने में भी माहिर हैं ये अभिनेत्रियां आलिया भट्ट
    दीपिका पादुकोण ने 'लेडी सिंघम' बन दिखाया दम, इन अभिनेत्रियों ने भी वर्दी में मचाया धमाल दीपिका पादुकोण
    प्रियंका चोपड़ा से राजकुमार राव तक, इन कलाकारों की सहायक भूमिका पड़ी हीरो-हीरोइन पर भारी सैफ अली खान

    बॉलीवुड समाचार

    सनी लियोनी और डेनियल वेबर ने दूसरी बार रचाई शादी, तीनों बच्चे भी हुए शामिल सनी लियोनी
    शाहरुख खान ने 'जबरा फैन' से की मुलाकात, 95 दिन से कर रहा था इंतजार  शाहरुख खान
    'आजाद' से अमन देवगन की पहली झलक आई सामने, जानिए कब रिलीज होगा टीजर  अजय देवगन
    'फ्रीडम एट मिडनाइट' का टीजर जारी, वेब सीरीज की रिलीज तारीख से भी उठा पर्दा वेब सीरीज

    हॉलीवुड समाचार

    मशहूर गायिका शर्ली बस्सी अपने हीरे और सोने के आभूषणों की कर रही है नीलामी पेरिस
    जस्टिन बीबर करेंगे अपने पहले बच्चे का स्वागत, खास अंदाज में दी प्रशंसकों काे खुशखबरी जस्टिन बीबर
    तब्बू फिर हॉलीवुड में चलाएंगी अपना जादू, 'ड्यून' की दुनिया में रखा कदम तब्बू
    भारत में संगीत कार्यक्रम की मेजबानी करेंगी जेनिफर लोपेज, बोलीं- मैं विचार कर रही हूं  संगीत समारोह
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025