Page Loader
'बेबी जॉन' का टीजर जारी, वरुण धवन का दिखा धांसू अवतार 
'बेबी जॉन' का टीजर जारी (तस्वीर: एक्स/@KeerthyOfficial)

'बेबी जॉन' का टीजर जारी, वरुण धवन का दिखा धांसू अवतार 

Nov 04, 2024
11:18 am

क्या है खबर?

पिछले लंबे वक्त से वरुण धवन फिल्म 'बेबी जॉन' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। उनकी यह फिल्म इस साल की बहुचर्चित फिल्मों में से एक है। इस फिल्म के निर्देशन की कमान एटली ने संभाली है, जिन्होंने बीते साल शाहरुख खान के साथ फिल्म 'जवान' जैसी सुपरहिट फिल्म दी थी। अब 'बेबी जॉन' का टीजर रिलीज हो गया है, जिसमें वरुण का धांसू अवतार दिख रहा है। एक्शन से भरपूर इस टीजर को प्रशंसक पसंद कर रहे हैं।

बेबी जॉन

25 दिसंबर को रिलीज होगी फिल्म

'बेबी जॉन' में वरुण की जोड़ी पहली बार अभिनेत्री वामिका गब्बी के साथ बनी है। अभिनेत्री कीर्ति सुरेश भी इस फिल्म में अहम भूमिका में नजर आएंगी। जैकी श्रॉफ भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। टीजर में तमाम सितारों की झलक दिख रही है। यह फिल्म इस साल क्रिसमस के खास मौके पर यानी 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है। यह एटली और वरुण के बीच पहला सहयोग है, जिसे लेकर प्रशंसक खूब उत्साहित हैं।

ट्विटर पोस्ट

नया पोस्टर भी आया सामने