कान्स 2026: उर्वशी रौतेला ने की नकल, लोग बोले- इन्हें क्या लगा चोरी पकड़ी नहीं जाएगी?
क्या है खबर?
अभिनेत्री उर्वशी रौतेला अपने लुक्स को लेकर फिर सोशल मीडिया पर लोगों के निशाने पर आ गई हैं। कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में उनकी खूबसूरत सफेद रंग की साड़ी और गोल्डन ब्लाउज लुक की जमकर तारीफ हो रही थी, लेकिन तभी लोगों ने पकड़ लिया कि ये लुक इंटरनेशनल सुपरमॉडल गीगी हदीद की हूबहू नकल है। इसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें बुरी तरह ट्रोल करना शुरू कर दिया। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।
लुक
सुपरमॉडल गीगी हदीद का लुक कॉपी कर फंसीं उर्वशी
उर्वशी ने कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में एक बार फिर वापसी की है, लेकिन इस बार वो अपने लुक से फैंस को प्रभावित करने में नाकाम रहीं। वो रेड कार्पेट पर साड़ी पहनकर उतरीं, जिसकी तुलना सुपरमॉडल गीगी हदीद के लुक से की जाने लगी। ये पोशाक लगभग हूबहू वैसा ही था, जैसा सुपरमॉडल गीगी हदीद ने साल 2023 के NMACC (नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर) गाला में पहना था।
ट्रोलिंग
कान्स में गमला ले जाने वाली पहली भारतीय महिला- यूजर
एक यूजर ने उर्वशी को 'फर्स्ट लेडी की फर्स्ट कॉपी' बता दिया, वहीं दूसरे ने पूछा कि क्या उर्वशी को सचमुच ऐसा लगा था कि लोग इस चोरी को नहीं पकड़ पाएंगे। एक अन्य ने उन्हें गीगी हदीद को कॉपी करने और कान्स में 'गमला' ले जाने वाली पहली भारतीय महिला का टैग दे दिया तो कुछ ने उनका मजाक उड़ाते हुए कहा कि ये घटिया कॉपी है और प्राइमर की जगह प्लास्टर ऑफ पेरिस लगा लिया गया है।
ट्विटर पोस्ट
यूजर ने ली फिरकी
For the first time ever Urvashi wasn’t the first at doing something 😂😂😂😂😂😭😭 pic.twitter.com/pFwL0bKTB2
— ash 💅 (@ashilikeit) May 17, 2026
फिरकी
'डाइट सब्या' ने भी लिए मजे
मशहूर फैशन पेज 'डाइट सब्या' ने भी इस मामले पर मज़े लेते हुए एक पोस्ट शेयर की, जिसने सोशल मीडिया पर बहस और बढ़ा दी। उन्होंने मजाक उड़ाते हुए लिखा, 'मैं कहता हूं उर्वा (URVA), आप कहिए... शीइइइ... या फिर गीगी (GIGI)???' इस पेज ने आगे तंज कसते हुए लिखा कि फैशन के नाम पर एक बार फिर 'गंदी कॉपी' का दौर वापस आ गया है। डाइट सब्या की यह बात देखते ही देखते इंस्टाग्राम पर खूब वायरल हो गई।
मांग
मशहूर डिजाइनर से केस करने की मांग
कुछ ने तो ये सवाल भी उठा दिया कि क्या उर्वशी का यह स्टाइल हूबहू फैशन डिजाइनर अबू जानी संदीप खोसला के उस ऑरिजनल लुक जैसा ही है, जिसे गीगी हदीद ने पहना था। इंटरनेट पर लोगों के ऐसे कमेंट खूब वायरल हो रहे हैं, जैसे 'क्या अबू जानी संदीप खोसला इस चोरी के लिए केस कर सकते हैं?' और रोने वाले इमोजी के साथ एक ने लिखा कि समझ नहीं आता इसे हर साल कान्स में बुलाता कौन है?