TVF की नई सीरीज 'द पिरामिड स्कीम' का ऐलान, जानिए कब-कहां देगी दस्तक
क्या है खबर?
द वायरल फीवर (TVF) ने अपनी नई वेब सीरीज 'द पिरामिड स्कीम' का ऐलान किया है। पहले पोस्टर के साथ इसकी रिलीज तारीख और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म का खुलासा भी कर दिया गया है। आशीष आर शुक्ला और श्रेयांश पांडे के निर्देशन में बनी यह सीरीज महत्वाकांक्षा, लालच और रातोंरात पैसे कमाने के वादे के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने आ रही है। इसमें मुख्य किरदारों में परमवीर सिंह चीमा, रणवीर शौरी और शेखर सुमन नजर आएंगे।
रिलीज
इस OTT प्लेटफॉर्म पर दस्तक देगी सीरीज
सीरीज के पोस्टर में परमवीर और रणवीर नजर आ रहे हैं। उनके पीछे 'सबसे बड़ा घोटाला' और 'लाखों ठगे गए' जैसी हैडलाइन वाले अखबार के पन्ने को दर्शाया गया है। कहानी 'गोल्डी' नाम के एक उद्यमी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो बेहतर जिंदगी के लिए खुद को पिरामिड मार्केटिंग की चकाचौंध में खिंचा हुआ पाता है। जल्द ही सीरीज लालच, महत्वाकांक्षा और विश्वासघात की दुनिया में ले जाती है। इसका प्रीमियर 5 जून को अमेजन प्राइम वीडियो पर होगा।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए 'द पिरामिड स्कीम' का पोस्टर
Easy money doesn't come so easily.👀#ThePyramidSchemeOnPrime, New Series, 5th June@TheViralFever @ArunabhKumar @uncle_sherry #AshishRShukla #AkshendraMishra @vijaykoshy #ParamveerCheema @RanvirShorey @shekharsuman7 #AanjjanSrivastav @shekharsuman7 #AlfiaJafry… pic.twitter.com/6d7vQHx8Ey
— prime video IN (@PrimeVideoIN) May 25, 2026