फिल्म 'कॉकटेल 2' से जारी हुआ नया गाना, शाहिद संग झूमती दिखीं रश्मिका मंदाना
क्या है खबर?
शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना का नया गाना 'तुझको' जारी हो गया है, जो काफी समय से चर्चा में था। फिल्म 'कॉकटेल 2' में मौजूद इस गाने का वीडियो क्लिप कुछ दिन पहले रश्मिका ने इंस्टाग्राम पर साझा किया था, लेकिन बाद में हटा दिया। तब से फैंस गाने की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब उनकी खुशी दोगुनी हो गई है, क्योंकि गाने को वीडियो के साथ यूट्यूब पर जारी कर दिया गया है।
गाना
अरिजीत सिंह और सुनिधि चौहान ने लगाए सुर
शाहिद और रश्मिका के इस गाने को अरिजीत सिंह और सुनिधि चौहान ने अपनी जादुई आवाज से सजाया है। इसके संगीत का काम प्रीतम ने संभाला है, जबकि बोल अमिताभ भट्टाचार्या ने लिखे हैं। 'जब तलक' और 'माशूका' के बाद, यह फिल्म का तीसरा गाना है जो आते ही लोगों का ध्यान खींच रहा है। 19 जून को रिलीज हो रही 'कॉकटेल 2' में कृति सैनन भी मुख्य किरदार में हैं। यह 2012 में आई 'कॉकटेल' की दूसरी कड़ी है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए गाने का वीडियो
SHAHID KAPOOR - RASHMIKA MANDANNA: ARIJIT SINGH - PRITAM COLLABORATE FOR 'COCKTAIL 2' NEW SONG – 19 JUNE 2026 RELEASE... #ArijitSingh's soulful vocals, #Pritam's melody, and the effortless chemistry between #ShahidKapoor and #RashmikaMandanna make #Tujhko – the new song from… pic.twitter.com/YdalWHYWoo
— taran adarsh (@taran_adarsh) May 25, 2026